{"_id":"301c39b5a930cd5353e7eb6bb684332e","slug":"pappu-yadav-likes-amir-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर भी पप्पू यादव की पसंद हैं आमिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर भी पप्पू यादव की पसंद हैं आमिर
पंकज प्रियदर्शी/बीबीसी संवाददाता, बिहार के मधेपुरा से
Updated Tue, 15 Apr 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद और मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार पप्पू यादव का कहना है कि आमिर खान उनके पसंदीदा अभिनेता है।
विज्ञापन
पिछले दिनों आमिर खान के चर्चित कार्यक्रम सत्यमेव जयते में अजित सरकार हत्याकांड के मामले पर चर्चा हुई थी और इस हत्याकांड में पप्पू यादव की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।
अजित सरकार हत्याकांड में कई वर्षों तक जेल में रह चुके पप्पू यादव को पटना हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है और अब वे जेल से बाहर हैं।
वे इस बार राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव भी लड रहे हैं।
सच्चाई से परे
बीबीसी के साथ विशेष बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि सत्यमेव जयते कार्यक्रम में जो दिखाया गया, वो सच्चाई से परे है और प्रायोजित था।
पप्पू यादव ने कहा कि आमिर का जो कैरेक्टर रहता है, उसे आप व्यक्तिगत जीवन से नहीं जोड सकते।
उन्होंने कहा, “हो सकता है कि उनकी भी कोई मजबूरी रही होगी। लेकिन इसका क्या मतलब है। कोई किसी का फेवरिट नहीं होगा।”
14 जून 1998 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के विधायक अजित सरकार की पूर्णिया में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
निचली अदालत ने वर्ष 2008 में पप्पू यादव को इस मामले में दोषी ठहराया था और आजीवन कैद की सजा सुनाई थी।
लेकिन पिछले साल पटना हाई कोर्ट ने सबूतों के अभाव में पप्पू यादव को बरी कर दिया।
सीबीआई ने पप्पू यादव को बरी किए जाने के खिलाफ अपील की है। ये मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है।