फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   pappu yadav big disclose in bihar jail covid 19 lockdown guidelines

बिहार: पप्पू यादव ने जेल में शुरू की भूख हड़ताल, बोले- यहां शुद्ध पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं

Wed, 12 May 2021 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 12 May 2021 02:01 PM IST
सार

बता दें कि मधेपुरा पुलिस ने मंगलवार को पप्पू यादव को 32 वर्ष पुराने अपहरण के मामले में पटना से गिरफ्तार किया था। पुलिस उन्हें लेकर मंगलवार देर रात 12: 45 बजे मधेपुरा कोर्ट पहुंची थी।

विज्ञापन
pappu yadav big disclose  in bihar jail covid 19 lockdown guidelines
जाप अध्यक्ष पप्पू यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व सांसद व जाप प्रमुख पप्पू यादव को मधेपुरा कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वीरपुर जेल में रात गुजराने के बाद पप्पू यादव ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। पप्पू यादव का आरोप है कि जेल में ना तो पीने का शुद्ध पानी है नहीं बाथरूम की व्यवस्था। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज होने के बावजूद जेल में रात भर जाग कर बिताया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके पांव का ऑपरेशन हुआ है, जिससे शौचालय में बैठने में दिक्कत होती है, बाथरूम में कमोड तक नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि बिहार में राजनीतिक संरक्षण में चल रहे दवा माफियाओं, शराब माफियाओं, एंबुलेंस माफियाओं और अस्पताल माफियाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। पप्पू यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि जेल में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


32 वर्ष पुराने अपहरण मामले में पप्पू यादव की गिरफ्तारी
बता दें कि मंगलवार की सुबह पप्पू यादव को पीएमसीएच के कोविड वार्ड में दौरा करने को लेकर पहले गिरफ्तार किया गया, उसके कुछ ही देर बाद मधेपुरा पुलिस पप्पू यादव को 32 वर्ष पुराने अपहरण के मामले में पटना से गिरफ्तार किया । पुलिस उन्हें लेकर मंगलवार देर रात 12: 45 बजे मधेपुरा कोर्ट पहुंची थी। इस दौरान पटना से मधेपुरा के बीच पूरे रास्ते उनके समर्थक पुलिस के काफिले के साथ जुड़ते चले गए। मधेपुरा पहुंचते-पहुंचते यह काफिला 30 से अधिक गाड़ियों का हो गया । वीरपुर जेल के बाहर पप्पू यादव को एक घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ा। पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष का आरोप है कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed