{"_id":"628a1665a3cf3c349a3568c9","slug":"pallavi-thakur-along-with-her-husband-killed-contractor-jayaprakash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जानिए कौन हैं पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली? जिसने पति संग मिलकर प्रेमी ठेकेदार को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जानिए कौन हैं पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली? जिसने पति संग मिलकर प्रेमी ठेकेदार को उतारा मौत के घाट
Sun, 22 May 2022 04:24 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 22 May 2022 04:24 PM IST
सार
बिहार के पश्चिम चंपारण में ठेकेदार जयप्रकाश की हत्या की साजिश आरजेडी नेत्री पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली ने अपने पति अविनाश सिंह के साथ मिलकर रची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के पश्चिम चंपारण में ठेकेदार जयप्रकाश साह हत्याकांड मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरजेडी नेत्री पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली, उसके पति अवनीश सिंह और एक अन्य अपराधी राजीव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जयप्रकाश की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई।
विज्ञापन
अवैध संबंध के चलते हुई जयप्रकाश की हत्या
पुलिस ने इस मामले में छह नामजद व दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की। जिनमें तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पल्लवी ठाकुर का ठेकेदार जयप्रकाश के साथ अवैध संबंध का पता पल्लवी के पति को चल गया था। जिसके बाद पल्लवी और उसके पति अवनीश ने ठेकेदार की हत्या की साजिश रची। सुपारी किलर राजीव सिंह के माध्यम से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
16 मई को जब जयप्रकाश किसी काम से मोतिहारी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान जयप्रकाश ने एक होटल से बिरयानी खरीदी और ड्राइवर के साथ कार में बैठकर खाने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। जयप्रकाश को छह गोलियां लगी ड्राइवर को भी पेट, हाथ और पैर में तीन गोली लगी। गोली लगने के बाद ड्राइवर करीब 38 किलोमीटर कार चलाकर मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। लेकिन तब तक जयप्रकाश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
कौन है पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली
पल्लवी ठाकुर आरेजेडी की जिला स्तर की नेत्री थी। उसका सपना विधायक बनने का था। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ उसकी अच्छी खासी जान पहचान है। दोनों की साथ में कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पल्लवी ने कई भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है। लेकिन इस काम में वह सफल नहीं हुई।
जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी शादी एक अमीर आदमी से कर दी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद पल्लवी के पति की मौत हो गई। जिसके बाद उसने दूसरी शादी की। यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। दूसरे पति ने पल्लवी को छोड़ दिया। अवनीश सिंह के साथ पल्लवी ने तीसरी शादी की। जयप्रकाश हत्याकांड में पल्लवी के तीसरे पति को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।