बिहार में अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका, हाजीपुर में लोगों ने किया पासवान का घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अभी तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अगले दो दिन भी भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने तीन-चार अक्तूबर के लिए पटना, वैशाली, बेगूसराय और खगड़िया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
LIVE UPDATES:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में सूखा, अचानक भारी वर्षा और अब ये स्थिति, जलवायु परिवर्तन के कारण है। इस साल जुलाई में 12-13 जिलों में बाढ़ आई। बाद में, गंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया। अब अचानक हुई भारी बारिश ने पटना के कई इलाकों में पानी भर दिया है।
Bihar CM Nitish Kumar: The change in climate has led to drought, sudden heavy rainfall & the present condition in Bihar. This year in July there were flash floods in 12-13 districts. Later,water level in river Ganga rose. Now,sudden heavy rainfall has flooded many areas in Patna. pic.twitter.com/4uAkCqGrNC
— ANI (@ANI) October 2, 2019
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जब बाढ़ और जलभराव के मुद्दों को लेकर हाजीपुर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर लिया।
#WATCH Bihar: Locals 'gherao' Union Minister Ram Vilas Paswan in Hajipur, over flooding & water-logging issues. (30.09.19) pic.twitter.com/guX8elQsV5
— ANI (@ANI) October 2, 2019
पटना के बाढ़ प्रभावित राजेंद्र नगर इलाके में पिछले पांच दिनों से फंसी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला कई दिन से बीमार थी।
Patna: An elderly woman who was unwell and was stuck in flood-affected Rajendra Nagar area for the past 5 days has passed away. #BIHARfloods #Bihar
— ANI (@ANI) October 2, 2019
पटना के कंकड़बाग इलाके में एक महिला को बचाकर बाहर निकाला गया तो वह रोने लगी। महिला से जब पूछा गया कि उन्हें क्या परेशानी हुई, तो वह दिक्कतों को याद करके फूट-फूटकर रोते हुए बोली, बहुत दिक्कत हुई। उसने आगे कहा कि कभी सोचा नहीं था कि ऐसा भी होगा।