फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Opposition Party Meeting: Mamta Banerjee met Lalu Yadav; Talk of fighting together against BJP, Nitish Kumar

Bihar News : लालू के पैर छूकर निकलीं ममता बोलीं- अभी भी बहुत तगड़े हैं, बीजेपी से लड़ सकते हैं, हम साथ लड़ेंगे

Thu, 22 Jun 2023 05:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Jun 2023 05:43 PM IST
सार

Opposition Meeting : विपक्षी एकता की बैठक के लिए नेता पटना पहुंच रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंचीं तो राजद अध्यक्ष लालू से मिलने गईं। मिलकर निकलीं तो पूरी ऊर्जा के साथ कहा कि लालू अभी भी बहुत तगड़े हैं। बीजेपी से लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Opposition Party Meeting: Mamta Banerjee met Lalu Yadav; Talk of fighting together against BJP, Nitish Kumar
राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद से मुलाकत करने पहुंची ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भारत लौटे राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन की बैठक को ऑनलाइन संबोधित कर जो तेवर दिखाए थे, उससे ही लग रहा था कि बिहार फिर देश की राजनीति का केंद्रबिंदु बनेगा। विपक्षी एकता के लिए 23 जून को होने वाली बैठक में लालू की सक्रियता खुलकर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी एकता के लिए बुलाई गई बैठक के लिए पटना आईं तो राजद अध्यक्ष से मिलने पहुंच गईं। मिलने के बाद उन्होंने लालू की सेहत और जज्बे पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन

Opposition Party Meeting: Mamta Banerjee met Lalu Yadav; Talk of fighting together against BJP, Nitish Kumar
ममता बनर्जी ने लालू प्रसाद का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। - फोटो : अमर उजाला

क्या कहा ममता बनर्जी ने, क्या संदेश है इसका
ममता बनर्जी ने कहा- "लालू प्रसाद देश में काफी सीनियर लीडर हैं। वे बहुत दिन जेल में थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। लेकिन, आज उनसे बात कर लगा कि लालूजी अभी भी बहुत तगड़े हैं और बीजेपी से लड़ सकते हैं।" ममता बनर्जी ने पुराने दिनों की याद भी ताजा की। उन्होंने बताया- "एक दिन लालूजी संसद में भाषण दे रहे थे रहे थे। हम भी तब एमपी थे। प्याज-आलू का भाव बढ़ गया था। लालूजी बोल रहे थे, तब हमने कहा- राबड़ीजी का भाव क्या है?  लालू जी ने कहा कि सबसे ज्यादा भाव है राबड़ीजी का।" पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों की शुक्रवार को होने वाली बैठक के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हम लोग इकट्ठा हो रहे हैं। एक साथ लड़ेंगे। वन इज टू वन लड़ेंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

Opposition Party Meeting: Mamta Banerjee met Lalu Yadav; Talk of fighting together against BJP, Nitish Kumar
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

ममता बोलीं- मैं लालू प्रसाद यादव की काफी इज्जत करती हूं
राजद सुप्रीमो से मिलने के बाद  कांग्रेस और सीपीएम के साथ लड़ने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी एकता की मीटिंग के बाद जो तय होगा, वैसा ही किया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे बिहार आकर काफी अच्छा लगता है। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं। बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय और यहां की मिठाई को काफी पसंद करती हूं। मैं लालू प्रसाद यादव की काफी इज्जत करती हूं। वह देश के सबसे सीनियर लीडर में से एक हैं। बहुत दिन जेल में रहे। हॉस्पिटल में रहे। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं लगी। आज उनसे मिलकर लगा कि लालू जी का स्वास्थ्य काफी अच्छा है। अभी वह बहुत दिन भाजपा से लड़ सकते हैं। उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed