{"_id":"649638339275117821008c35","slug":"opposition-party-meeting-leader-of-opposition-cm-reached-patna-by-chartered-plane-rahul-gandhi-bihar-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में इतने चार्टर्ड प्लेन! राहुल तो आए ही, पांच सीएम के अलावा तीन पूर्व सीएम भी आए इससे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में इतने चार्टर्ड प्लेन! राहुल तो आए ही, पांच सीएम के अलावा तीन पूर्व सीएम भी आए इससे
Sat, 24 Jun 2023 05:56 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 24 Jun 2023 05:56 AM IST
सार
Opposition Party Meeting : महंगे खर्च पर लग्जरी सुविधा देने वाले चार्टर्ड प्लेन पटना में एक दिन में इस तरह उड़े हों, ऐसा किसी को याद नहीं। शुक्रवार को एक दिन में आठ चार्टर्ड प्लेन ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
विपक्षी दल की बैठक में चार्टर्ड प्लेन से पटना पहुंचे कई दिग्गज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में जबरदस्त वीआईपी मूवमेंट है, यह तो बिहार समेत पूरे देश को पता था। लेकिन, पटना में भी किसी को यह याद नहीं कि इतने सारे हवाई जहाज एक दिन में कभी दिखे हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ पटना में राजनीतिक दलों की बैठक के लिए गुरुवार को भी कई नेता आए। तब उतना नहीं पता चला। जब शुक्रवार को दोपहर बाद से शाम तक आसमान पर कुछ-कुछ अंतराल पर छोटे विमान उड़ते दिखे तो लोग चौंक गए। चौंकाने वाली कई बातें हैं भी।
विज्ञापन
पहले दिन चार सीएम आए, तीन चार्टर प्लेन उतरे
शुरू में यह कहा जा रहा था कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चार्टर्ड प्लेन से आ रहे हैं। लेकिन, उनके पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ चार्टर्ड प्लेन से ही पटना आई थीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी एक चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे। गुरुवार की रात ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी चार्टर्ड फ्लाइट से ही पटना आए। यानी, बैठक से एक दिन पहले आए चारों मुख्यमंत्री तीन चार्टर्ड प्लेन से आए।
विज्ञापन
बैठक के पहले लगातार इन नेताओं का प्लेन उतरा
शुक्रवार को सुबह पटना एयरपोर्ट में चार्टर्ड प्लेन की पार्किंग तेजी से भरने लगी। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन एक चार्टर प्लेन से आए, दूसरे चार्टर प्लेन से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार एनसीपी के बाकी नेताओं के साथ आए। शुक्रवार को ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी चार्टर प्लेन उतरा। करीब 10 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे एक ही चार्टर प्लेन से उतरे। बैठक के लिए सबसे अंत में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बाकी साथी एक चार्टर्ड फ्लाइट से आए।
विज्ञापन
दो पूर्व सीएम शिड्यूल फ्लाइट से भी आए
जम्मू कश्मीर के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती शिड्यूल फ्लाइट से ही सफर किया। दोनों आम यात्री विमान से ही आए। इनके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी. राजा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के दीपांकर भट्टाचार्य भी यात्री विमान से आए-गए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी आए तो यात्री विमान से, लेकिन शाम में लौटे चार्टर्ड प्लेन से।