फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Opposition Party Meeting: Dashanan Ravan told Nitish Kumar; BJP, Savarna Sena, Congress, Tejashwi Yadav, Bihar

Opposition Party Meeting : नीतीश कुमार को बताया दशानन रावण, एक सिर बैठक से दूर इस नेता का भी

Thu, 22 Jun 2023 04:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Jun 2023 04:52 PM IST
सार

Bihar News : विपक्षी एकता की पटना में होने वाली बैठक के पहले पोस्टर वार चरम पर है। एक ऐसा पोस्टर भी है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दशानन रावण बनाया गया है। बैठक के बाकी प्रमुख नेताओं के साथ एक सिर ऐसे सीएम का भी है, जो नहीं आ रहे।

विज्ञापन
Opposition Party Meeting: Dashanan Ravan told Nitish Kumar; BJP, Savarna Sena, Congress, Tejashwi Yadav, Bihar
विपक्षी एकता की बैठक से पहले आयकर गोलंबर पर लगा पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए दिग्गजों का जुटान पटना में शुरू हो चुका है। इस महाबैठक पर एक ओर भाजपा और नीतीश कुमार के विरोध तीखा हमला बोल रहे  हैं। इधर, महाबैठक से पहले पोस्टर वार भी चरम पर है। एक ऐसा पोस्टर भी है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दशानन रावण बनाया गया है। बैठक के बाकी प्रमुख नेताओं के साथ एक सिर ऐसे सीएम का भी है, जो नहीं आ रहे।

विज्ञापन


पोस्टर के जरिए पूरे विपक्ष पर निशाना साधा
सवर्ण कांति सेना के कृष्ण सिंह कल्लू की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में नीतीश कुमार समेत पूरे विपक्ष पर निशाना साधा गया है। इसमें दस सिर वाली एक तस्वीर है। इसके मध्य में सीएम नीतीश कुमार हैं। उनके साथ राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन और उद्धव ठाकरे के की तस्वीर लगी हुई है। 
विज्ञापन


कल्लू ने लिखा- राम द्वारा विपक्षी रावण का वध
कृष्णा सिंह कल्लू ने इस पोस्टर पर के जरिए नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि राम द्वारा विपक्षी रावण का वध। बिहार को डुबाया है, अब देश को डुबाने की तैयारी। कल्लू ने आगे लिखा कि विपक्ष में लगता बहार है, क्या काबिल नीतीश कुमार है? अखिलेश, दीदी, की पूछ नहीं, क्या KCR में सुझबुझ नहीं? राहुल को निक्कमा बनाया। क्या यही विपक्ष को साथ लाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Opposition Party Meeting: Dashanan Ravan told Nitish Kumar; BJP, Savarna Sena, Congress, Tejashwi Yadav, Bihar
भाजपा कार्यालय के सामने लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने पोस्टर के जरिए साधा निशाना
विपक्षी दल भाजपा ने भी देश में अपने विरोधियों के स्वागत की तैयारी की है। यह तैयारी अनूठी है। गुरुवार सुबह से सड़कों पर दिखने भी लगी है। भाजपा ने अपने कार्यालय से लेकर पटना की सड़कों पर कई जगह विपक्षी एकता के विरोध में पोस्टर लगाया। इसमें विपक्षी एकता को ठग्स ऑफ इंडिया का महासम्मेलन बता दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed