फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Opposition meet in bengaluru : Nitish kumar, lalu yadav, lalan singh and tejashwi yadav will fly from bihar

Opposition Meeting : राजद से सिर्फ लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव जा रहे; ललन मुंगेर में हैं, नीतीश के साथ जाएंगे

Sun, 16 Jul 2023 03:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 16 Jul 2023 03:47 PM IST
सार

Nitish Kumar Latest News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ गैर-हिंदी प्रदेश कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के लिए राजद-जदयू की तैयारी कैसी है?

विज्ञापन
Opposition meet in bengaluru : Nitish kumar, lalu yadav, lalan singh and tejashwi yadav will fly from bihar
बेंगलुरु में कांग्रेस के बुलावे पर जा रहे महागठबंधन के दिग्गज। वहां रहेंगी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान करते हुए 23 जून को पटना में हुई बैठक के बाद अब गैर-हिंदी प्रदेश कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को देशभर के दो दर्जन भाजपा-विरोधी दलों की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अलग-अलग मोर्चे पर लड़ रहे देशभर के 15 दलों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में एक जगह बैठाया था। अब सोमवार को नीतीश कुमार बेंगलुरु में कांग्रेस के संयोजन में हो रही विपक्षी दलों की बैठक के लिए निकलने वाले हैं। वह सोमवार सुबह निकलेंगे। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के दोनों दलों से दो-दो नेता इस बैठक में रहेंगे। बैठक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी रहेंगी। वह पटना नहीं आई थीं।

विज्ञापन


लालू शाम में निकलेंगे या सुबह...दोनों तैयारी है
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव अब पूरी तरफ फॉर्म में हैं। सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट करा लौटने के बाद कहा जा रहा था कि वह भीड़भाड़ से बचेंगे, लेकिन अब वह राजनीतिक रूप से सक्रिय हो चुके हैं। लालू प्रसाद 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक के लिए पहले ही एक्टिव हो गए थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी से लेकर कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी तक को बुलाने में उनकी अहम भूमिका रही। वह विपक्षी एकता की बैठक में न केवल रहे, बल्कि अनुभव के आधार पर सक्रिय अभिभावक के रूप में बातचीत भी करते रहे। लालू अपने छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ बेंगलुरु जा रहे हैं। उनका रविवार शाम का भी टिकट तैयार है। अगर पहुंचकर रात में वहीं आराम करने की योजना बनी तो वह शाम में भी निकल सकते हैं। वैसे सुबह की भी तैयारी रखी गई है। पटना की बैठक में राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. मनोज झा भी थे, लेकिन वह दिल्ली कूच कर चुके हैं। लालू के साथ उनके दो सहायक जाएंगे।
विज्ञापन


जदयू अध्यक्ष ललन सिंह मुंगेर में, बोले- कल जाएंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार सुबह जाएंगे। मुख्यमंत्री चार्टर्ड प्लेन से ही अमूमन ऐसी यात्रा करते हैं और सुरक्षा कारणों से उनकी यात्रा के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। जनता दल यूनाईटेड (JDU) से भी दो ही नेताओं को ही बैठक में रहना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के जाने का कार्यक्रम है। जदयू अध्यक्ष ने बताया कि वह रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर आए हुए हैं, कल बेंगलुरु के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललन सिंह के घर नीतीश क्यों गए, इसपर सवाल बाकी
पिछले दिनों 'अमर उजाला’ ने एक्सक्लूसिव जानकारी सामने लायी थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक कुछ मिनट के लिए जदयू अध्यक्ष के निजी आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात के मायने अबतक दोनों में से किसी ने नहीं बताए हैं। सोमवार को सुबह नीतीश कुमार से साथ ललन सिंह किस मूड में दिखते हैं और इनकी यात्रा कैसी रहती है, माना जा रहा है कि इसपर बिहार की आगामी राजनीति काफी हद तक तय होगी।


एक ही चार्टर्ड से चारों नेता जाएं, यह भी संभव है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ अगर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह चार्टर्ड प्लेन से निकलें तो भी आश्चर्य की बात नहीं। दोनों दलों के कुछ नेताओं ने इस बात के आसार भी जताए हैं। राजद सूत्रों के अनुसार, अगर ऐसी योजना बनी तो लालू प्रसाद के दोनों सहायक और मुख्यमंत्री के कुछ सुरक्षाकर्मी सिविल ड्रेस में पहले ही बेंगलुरु पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed