{"_id":"5d1b30fa8ebc3e3c905317bd","slug":"opposition-demanded-resignation-of-health-minister-mangal-pandey-in-bihar-assembly-over-brain-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : दिमागी बुखार को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में की स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : दिमागी बुखार को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में की स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Tue, 02 Jul 2019 03:54 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Jul 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
मंगल पांडे (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के कारण बडी संख्या में बच्चों की मौत के लिए विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को उनके इस्तीफे की मांग की और हंगामा किया। हंगामे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा की मंगलवार की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक ललित यादव ने एईएस के कारण मुजफ्फरपुर और राज्य के अन्य हिस्सों में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदार ठहराया और उनके इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विपक्षी नेताओं से कहा कि सोमवार को सदन में इस गंभीर मुद्दे पर बहस हो चुकी है और राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर जवाब दिया था, ऐसे में इस मामले को फिर से न उठाकर प्रश्नकाल के सामान्य कामकाज को पूरा करने दें, पर विपक्षी सदस्य नहीं माने और वे आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इस मुद्दे पर बहस के बाद जवाब दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन की कार्यवाही को बाधित करना चाहता है और सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को उठाने नहीं देना चाहते हैं।