फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One person killed several injured in separate firing incidents at various locations in Begusarai

बिहार में लौटा जंगलराज!: बेगूसराय में मोटरसाइकिल सवारों ने कई जगह की गोलीबारी, एक की मौत, 9 घायल

Tue, 13 Sep 2022 09:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Sep 2022 09:43 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय में विभन्न स्थानों पर अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस की जांच जारी है। 
 

विज्ञापन
One person killed several injured in separate firing incidents at various locations in Begusarai
Begusari Firing - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में विभन्न स्थानों पर अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन


तेघरा में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गोली लगने से घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस फायरिंग की घटना के पीछे दो बाइक सवार बदमाश हैं। कई लोगों के घायल होने की खबर है।  
विज्ञापन


घटना को लेकर बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना को अंजाम दिया। हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे जिले की नाकाबंदी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और 31 पर कई स्थानों पर दो बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

घटना को लेकर बेगूसराय से सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में न सरकार है और न अपराधियों में कानून का डर है। अपराधियों ने निडर होकर कई लोगों पर गोलियां चलाईं और चार थानों में 30 किलोमीटर की यात्रा की, लेकिन वे पुलिस द्वारा नहीं पकड़े गए। मुख्यमंत्री पर इस पर बयान दें। 




भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा, बेगूसराय में ओपन फायरिंग कर 11  लोगों को गोली मारने की घटना अत्यंत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार में कानून नाम की चीज नहीं बची है। शराब व खनन माफिया और आपराधिक गिरोहों को नई सरकार में पूरी छूट मिल गई है। अपराधी बेखौफ हैं और आम जनता में घोर भय व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed