फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One person dies after being pressed under truck, eight people injured

Nawada: बाजार में भीड़भाड़ के बीच अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, दबने से एक की मौत, आठ घायल

Tue, 07 Mar 2023 03:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Mar 2023 03:02 PM IST
सार

नवादा जिले के पकरीबरावां में एक अनियंत्रित ट्रक बीच बाजार में पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
One person dies after being pressed under truck, eight people injured
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नवादा जिले के पकरीबरावां में दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए। अनियंत्रित ट्रक बीच बाजार में पलट गया। हादसे में नौ लोग ट्रक के नीचे दब गए। लोगों ने घायलों का अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


रंगों के त्योहार होली की खरीदारी करने बाजार पहुंचे लोगों को क्या पता था कि उनकी खुशी आज मातम में बदल जाएगी। बाजार में होली की खरीदारी के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक का अनियंत्रित होकर पलट गया। बाजार में हुए इस हादसे में नौ लोग ट्रक के नीचे दब गए। अचानक ट्रक के पलटी मारने के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आठ की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मृतक कीमत पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दतरौल गांव निवासी मोहम्मद अनवर के रूप में हुई है। मोहम्मद अनवर दुकान का सामान लेकर अपनी मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पलटी मार दी जिसमें अनवर दब गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed