{"_id":"5ad1725f4f1c1b9f098b46e8","slug":"one-killed-after-track-brock-and-moved-into-a-bogie-of-bihars-train-lakhisarai-maury-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: रफ्तार से आ रही ट्रेन के डिब्बे में घुसी रेल की पटरी, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: रफ्तार से आ रही ट्रेन के डिब्बे में घुसी रेल की पटरी, एक की मौत, कई घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की ट्रेन लखीसराय-मौर्य एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबिक दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा किऊल रेलवे जंक्शन के पास हुआ जब अप लाइन के किनारे रखी 10 फीट लंबी रेल पटरी ट्रेन में घुस गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही मौर्य एक्सप्रेस के इंजन के बाद वाली जनरल बोगी में पटरी घुसी है। बोगी के दरवाजे के पास वाली सिंगल सीट पर बैठे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, ट्रेन एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई है, लेकिन घटना ने रेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
One killed, two injured after part of railway track broke and moved into a bogie of Maurya Express in Lakhisarai #Bihar
— ANI (@ANI) 14 April 2018
विज्ञापन
दरअसल, यह एक बड़ी चूक का मामला है और अगर हादसा बड़ा होता तो सैकड़ों जिंदगियां खत्म हो सकती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन में मौजूद लोगों ने हादसे के बाद स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।