फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   On pretext of marriage, youth exploited girl for four years in Bettiah; Villagers caught and got married

Bihar News: शादी का झांसा देकर युवक चार साल तक करता रहा युवती का शोषण; ग्रामीणों ने पकड़कर करवाई शादी

Sat, 19 Aug 2023 08:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Aug 2023 08:18 PM IST
सार

Bihar: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक कई साल से यौन शोषण करता रहा। शनिवार को ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया फिर शादी करवा दी। 

विज्ञापन
On pretext of marriage, youth exploited girl for four years in Bettiah; Villagers caught and got married
शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक चार सालों से यौन शोषण करता रहा। अब ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ कर शादी करवा दी है। मामाला बैरिया थाना के बथना पंचायत के वार्ड नंबर 7 का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात्रि करीब दो बजे एक युवक और एक युवती को ग्रामीणों ने एक साथ पकड़ लिया। वहीं, ग्रामीणों के पूछने पर दोनों ने अपनेआप को प्रेमी-प्रेमिका बताया। वहीं, लड़की ने रोते-रोते कहा कि मैं चार सालों से इनके साथ रिलेशनशिप में हूं। ये तब से ही शादी करने की बात कहते आ रहे हैं। लेकिन शादी कर नहीं रहे हैं और चोरी छिपे मिलने के लिए बुलाते हैं। युवती ने कहा कि अगर ये मुझसे शादी नहीं करेंगे तो मैं अपनी जान दे दूंगी। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक और युवती को पकड़कर सरपंच प्रतिनिधि रामवृक्ष यादव के हवाले सौंप दिया और सारी करतूत बताई।
विज्ञापन


प्रेमी को युवती से शादी के लिए समझाते ग्रामीण और पुलिस


शनिवार की सुबह पंचायत बैठाई गई। पंचायत के दौरान लड़का-लड़की पक्ष के परिजनों को बुलावा भेजा गया। लेकिन लड़का पक्ष के लोग नहीं आए और लड़की पक्ष के लोग आए। वहीं, पंचायत में लड़की पक्ष और ग्रामीणों ने कहा कि जब दोनों जोड़े पिछले चार सालों से छिप-छिप कर मिलते आ रहे हैं तो क्यों न दोनों की शादी करा दी जाए। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बैरिया थाना पुलिस को दोनों प्रेमी-प्रेमिका को सौंप दिया गया। साथ ही दोनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा गया तो दोनों लोग राजी हो गए। इसके बाद दोनों की शादी पुलिस और सरपंच के सहयोग से बैरिया टाड़ टोला स्थित शिव मंदिर में करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed