फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   On Araria-Purnia NH Car collided with a tree, people were thrown away, two including Bandhan Bank manager died

अररिया-पूर्णिया NH पर कार हादसा: पेड़ से टकराई कार तो लोग उछलाकर दूर गिरे, बंधन बैंक मैनेजर समेत दो की मौत

Sun, 22 Jan 2023 02:17 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 22 Jan 2023 02:17 PM IST
सार

Car Accident in Bihar: अररिया-पूर्णिया NH 57 पर एक कार इतनी तेज गति से सड़क के किनारे पेड़ से टकराई कि तेज आवाज के साथ गाड़ी का पूरा स्ट्रक्चर फट गया। गाड़ी में बैठे लोग उछलाकर दूर जा गिरे। घटना में बंधन बैंक एक मैनेजर समेत दो की मौत हो गई। 

विज्ञापन
On Araria-Purnia NH Car collided with a tree, people were thrown away, two including Bandhan Bank manager died
पूर्णिया जा रही कार का सिर्फ पिछला हिस्सा ही सुरक्षित बचा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया-पूर्णिया NH 57 पर एक कार इतनी तेज गति से सड़क के किनारे पेड़ से टकराई कि तेज आवाज के साथ गाड़ी का पूरा स्ट्रक्चर फट गया। गाड़ी में बैठे लोग उछलाकर दूर जा गिरे। घटना में बंधन बैंक एक मैनेजर समेत दो की मौत हो गई। दुर्घटना में एक परिवार के मुखिया की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा बुरी तरह गंभीर हैं। महिला की हालत नाजुक देख पूर्णिया भेजा गया है।

विज्ञापन


कुत्ते को बचाने में गाड़ी हुई अनियंत्रित
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। एनएच 57 पर लहटोरा के पास हादसे का शिकार हुई हुंडई आई20 कार (BR11AT4888) में सवार बंधन बैंक के मैनेजर सुमित मंडल खगड़िया के रहने वाले थे। योगेंद्र राय की कार से चारों पूर्णिया में बंधन बैंक के सेमिनार में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से जा रही कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी हाइवे से उतर पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन

 

On Araria-Purnia NH Car collided with a tree, people were thrown away, two including Bandhan Bank manager died
कार मालिक योगेंद्र राय के बेटे नीतीश की भी हालत गंभीर। - फोटो : अमर उजाला
अररिया निवासी कार मालिक व खगड़िया निवासी मैनेजर का निधन
अररिया जिले के कुर्साकाटा थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर चिकनी निवासी योगेंद्र राय के मकान में ही बंधन बैंक की शाखा है। आगे बैठे योगेंद्र और बैंक मैनेजर सुमित मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। योगेंद्र राय की पत्नी शोभा देवी और कार चला रहे बेटे नीतीश कुमार की भी हालत गंभीर है। शोभा देवी को हायर सेंटर भेजा जा चुका है, जबकि नीतीश को भी अररिया सदर अस्पताल से पूर्णिया भेजने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed