फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Omicron covid-19 variant in Bihar 17 doctors is corona positive who attended IMA program CM Nitish Kumar was also present 

बिहार में कोरोना: आईएमए के कार्यक्रम में शामिल 17 डॉक्टर हुए संक्रमित, सीएम नीतीश भी हुए थे शामिल 

Sun, 02 Jan 2022 12:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jan 2022 12:50 PM IST
सार

पिछले एक सप्ताह में बिहार में कोरोना ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। पटना में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 405 हो गई है तो पूरे राज्य में 749 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
Omicron covid-19 variant in Bihar 17 doctors is corona positive who attended IMA program CM Nitish Kumar was also present 
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना ने देश में एक बार फिर से डर का माहौल पैदा कर दिया है। सभी राज्यों में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच बिहार में कोरोना संक्रमण ने डॉक्टरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। दरअसल, 28 दिसंबर को बिहार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का वार्षिक कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली नालंदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के 17 डॉक्टरों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। 

विज्ञापन


नालंदा मेडिकल कॉलेज की ओर से खुद इसकी पुष्टि की गई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले 17 डॉक्टरों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सभी डॉक्टरों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


31 दिसंबर को सामने आए थे 281 मामले
बिहार में साल के आखिरी दिन कोरोना के कई मामले सामने आए थे। राज्य में कुल 281 मामलों की पुष्टि हुई थी, जिसमें अकेले पटना में 136 संक्रमित मिले थे। इसके अलावा 70 मामले गया और 10 मुंगेर में सामने आए थे। 

सीएम कर चुके हैं तीसरी लहर की घोषणा
सीएम नीतीश कुमार ने आईएमए के इस कार्यक्रम में ही बिहार में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत होने की घोषणा की थी। पिछले एक सप्ताह में राज्य में कोरोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फिलहाल, बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 749 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed