फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   oldest candidate in bihar

काम देखिए, उम्र नहीं: 'सबसे बुजुर्ग' प्रत्याशी

Fri, 18 Apr 2014 12:21 PM IST
पंकज प्रियदर्शी/बीबीसी संवाददाता, हाजीपुर से
पंकज प्रियदर्शी/बीबीसी संवाददाता, हाजीपुर से Updated Fri, 18 Apr 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
oldest candidate in bihar

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास की उम्र 93 साल है। वे संभवतः बिहार में लोकसभा के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन


हाजीपुर से जनता दल यूनाइटेड के मौजूदा सांसद रामसुंदर दास को टक्कर दे रहे हैं लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान और कांग्रेस-राजद गठबंधन के संजीव टोनी।

बीबीसी संवाददाता पंकज प्रियदर्शी ने रामसुंदर दास से बात की।

कहा जा रहा है राजनीति से सीनियर लोगों को हट जाना चाहिए लेकिन आप अब भी उत्साह से लगे हुए हैं। लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं?


संदेश यह देना चाहते हैं कि यह पद सेवा का पद है। इस पद पर जो रहेगा वह रात-दिन लोगों के बीच रहेगा और सेवा की भावना से काम करेगा। मैं भी इसी भावना से प्रेरित होकर काम कर रहा हूं।
विज्ञापन


उम्र की बंदिश आपको मालूम पड रही है? नहीं न। क्योंकि उम्र की कोई बंदिश नहीं है। आदमी की उम्र नहीं उसकी उपलब्धि देखनी चाहिए। आप हमारा काम देख लीजिए।

भाजपा से गठबंधन टूटने का कोई असर पडेगा इन चुनावों में?


बिहार में शहरी क्षेत्र में शायद आपको दिखाई दे लेकिन देहाती इलाके में कोई उनका नाम भी नहीं जानता है। और यह जो हैं गठबंधन के उम्मीदवार, उन्हें देख लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लोग सारे जिले में एक बार चक्कर लगा चुके हैं, मीटिंग कर चुके हैं। उन लोगों को तो देखा ही नहीं- कहां हैं, क्या कर रहे हैं।

कहीं यह व्यक्तियों का संघर्ष तो नहीं था, नीतीश कुमार बनाम नरेंद्र मोदी?

नीतीश ने जो किया अपनी नीति के अनुसार ही किया।

उन्होंने कहा है कि सांप्रदायिक लोगों से हम मरते दम तक कोई संबंध नहीं रखेंगे।

लेकिन शरद यादव का कहना था कि वह नहीं चाहते थे कि गठबंधन टूटे।

उनका कहना उचित है। हम नहीं चाहते थे कि गठबंधन टूटे, लेकिन जब उनका रास्ता बदलने लगा तो हमें यह फैसला लेना पडा।

चुनाव के बाद सरकार गठन में क्या भूमिका होगी जनता दल यूनाएटेड की?

वह तो मैंने आपको बता दिया कि समतामूलक समाज को आगे बढाने में हम कोई कमी नहीं छोडेंगे। समान विचारों वाली पार्टियों से बात भी चल रही है लेकिन चुनाव साबित करेगा कि कैसी सरकार होगी, कैसी चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed