फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Officers of administration reaches Patna to vacant government bungalow of Tejashwi

तेजस्वी यादव का बंगला खाली कराने पहुंचा प्रशासन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Wed, 05 Dec 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 05 Dec 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Officers of administration reaches Patna to vacant government bungalow of Tejashwi
तेजस्वी यादव - फोटो : PTI

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की एक और परेशानी बढ़ गई है। ये परेशानी जुड़ी है उनके सरकारी बंगले से। बुधवार को तेजस्वी का बंगला खाली कराने के लिए कई अधिकारी उनके निवास स्थान पहुंचे। वहीं तेजस्वी इस वक्त नई दिल्ली में हैं। अब ये मामला बिहार विधानसभा में भी विवाद का मुद्दा बन चुका है। 


loader

उनका बंगला पटना के देशरत्न मार्ग पर स्थित है। बंगले को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के आवास विभाग ने जिला प्रशासन को इस मामले में नोटिस जारी किया था। बंगला खाली कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा है। इन लोगों में भवन निर्माण के अधिकारी भी मौजूद थे।

बता दें कि तेजस्वी यादव के बंगले का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इसके अवाला वह इसे लेकर पहले ही बंगले के बाहर पोस्टर भी लगा चुके हैं। तेजस्वी को पहले भी कई बार बंगला खाली करने को कहा गया था। वहीं वह इस मामले में राज्य सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed