फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   odisha train accident what happened with bihari youth muzaffarpur in balasore odisha train accident death toll

Train Accident : काश बिहारी युवक कन्नड़ सीख जाता तो बालासोर हादसे में सीट के नीचे दबकर नहीं जाती जान

Sat, 03 Jun 2023 11:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 03 Jun 2023 11:00 PM IST
सार

ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे मुजफ्फरपुर के एक युवक की भी दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ कुछ दिन पहले ही बैंगलोर गया था। लेकिन, जब भाषा समझ में नहीं आई तो वह लौटने का मन बना लिया। 

विज्ञापन
odisha train accident what happened with bihari youth muzaffarpur in balasore odisha train accident death toll
मृतक विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे मुजफ्फरपुर के एक युवक की भी दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ कुछ दिन पहले ही बैंगलोर गया था। लेकिन, जब भाषा समझ में नहीं आई तो वह लौटने का मन बना लिया। उसके साथ दो दोस्त भी वापस आने लगे। लेकिन, किसे पता था की वह घर नही आयेगा।
विज्ञापन

सभी दोस्त 12864 हावड़ा - बेंगलुरु एक्सप्रेस में चढ़े थे। इसी दौरान बालासोड़ में भीषण हादसा हो गया जिसमें मुजफ्फरपुर के एक लडके की मौत हो गई जबकि दूसरा चोटिल हो गया। मृतक औराई प्रखंड के मिश्रौलिया गांव निवासी 21 वर्षीय विकास कुमार था। जबकि, उनका दोस्त रवि कुमार और पटना के ऋतिक हादसे में आंशिक रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


विकास  सीट के नीचे दबा था: सामने तोड़ा दम
विकास  के दोस्त रवि ने बताया कि पटना का एक दोस्त ऋतिक बैंगलोर में रहता था। दोनो दोस्त कारपेंटर का काम करते है। काम के सिलसिले में कुछ दिन पहले ही निकले थे। ऋतिक के पास पहुंचे थे। लेकिन, भाषा समझ में नहीं आ रही थी। जिसके कारण विकाश ने लौटने का फैसला लिया। पीछे से ऋतिक भी स्टेशन आया। बोला की हम भी साथ चलेंगे। सभी बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस में बैठे थे। सब कुछ अच्छे से था। हावड़ा से ट्रेन बदलनी थी। लेकिन, इसी बीच अचानक से चिंगारी निकलने लगी। जबतक कुछ समझते ट्रेन पलट गई। कुछ दिख नही रहा था। सिर्फ शोर था। कई लोगो के दबे थे। दोनो दोस्त रवि को ढूंढ रहे थे। करीब 15 मिनट बाद विकाश सीट के नीचे दबा मिला। उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 हजार में किया एंबुलेंस, लौट रहे है दोस्त के शव लेकर
रवि ने बताया कि विकास की मौत के बाद कुछ समझ नहीं आ रहा था। अस्पताल में चीख पुकार मची थी। लोग खून से लथपथ थे। अस्पताल भरे जा रहे थे। हर कोई एक दूसरे की मदद में लगा था। घर पर बताने की हिम्मत नहीं हो पा रही थी। किसी तरह हिम्मत कर विकास की मौत की खबर दी गई। 15 हजार में एक  एंबुलेंस किया गया है जिससे विकास का शव लेकर आ रहे है। मृतक विकास के पिता राम बाबू गांव में ही छोटे मोटे काम करते है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed