फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Odisha Accident: Lalu Prasad and Rohini Acharya asked - who is guilty of the train accident? Trolled a lot

Train Accident: पूर्व रेलमंत्री लालू ने पूछा- हादसे का दोषी कौन? ट्रोल्स के निशाने पर आए,पढ़ें किसने क्या कहा

Sun, 04 Jun 2023 08:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 04 Jun 2023 08:35 AM IST
सार

Lalu Yadav; यह कोई नहीं जानता लेकिन रेल बजट खत्म कर चेहरा चमकाने के लिए रेलगाड़ियों को हरी झंडी कौन दिखाता है यह सब जानते है। इतने बड़े रेल हादसे का दोषी कौन?

विज्ञापन
Odisha Accident:  Lalu Prasad and Rohini Acharya asked - who is guilty of the train accident? Trolled a lot
लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी अचार्या - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद सियायत भी तेज हो गई। विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहा है। पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी मोदी सरकार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस देश का रेल मंत्री कौन है? यह कोई नहीं जानता लेकिन रेल बजट खत्म कर चेहरा चमकाने के लिए रेलगाड़ियों को हरी झंडी कौन दिखाता है यह सब जानते है। इतने बड़े रेल हादसे का दोषी कौन? राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आगे लिखा कि बालासोर रेल दुर्घटना अत्यंत ही हृदय विदारक है। रेल दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी ने लिखा- जुमलेबाजी जनता की जान पर पड़ गई भारी
वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तुम्हारी ये जुमलेबाजी जनता की जान पर पड़ गई भारी.. जवान,किसान और जनता रोता। फिर भी कानों में जूं नहीं भाजपा को रेंगता.. क्या यही अमृत काल का सुरक्षा कवच है खून से तरबतर जो खौफनाक मंजर है.. झूठ और जुमलेबाजी की राजनीति करना बंद करो रेलवे की सुरक्षा चाक-चौबंद तथा दुरुस्त करो।

Odisha Accident:  Lalu Prasad and Rohini Acharya asked - who is guilty of the train accident? Trolled a lot
लालू प्रसाद का ट्वीट। - फोटो : सोशल मीडिया
खूब ट्रोल हुए लालू-रोहिणी
वहीं रेल हादसे का दोषी कौन? इस सवाल पर लालू प्रसाद यादव सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। भाजपा नेता डॉ. विकास त्रिवेदी ने कहा कि लालू यादव के 3 साल में सर्वाधिक रेल दुर्घटनाएं (1034) हुईं। इतना ही नहीं सर्वाधिक ट्रेनें (550) भी पटरियों से उतरी। तत्पश्चात्, एक घोटाला याद है ‘लैंड फॉर जॉब’ वाला? वह आपने ही रेल मंत्री रहते ही किया था। वहीं अरविंद मोहन सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि लालू यादव आप जैसे भी हैं आपदा विपदा जानते हैं। स्वयं अस्वस्थ रहते हुए किसी की मृत्यु पर राजनीति कैसे कर सकते हैं। राख ठंडी तो हो जाने दीजिये फिर राजनीती करियेगा। एक अन्य यूजर विनोद झा ने लिखा कि यह दुर्घटना सिर्फ़ और सिर्फ़ रेलवे भर्ती घोटाले के कारण हुआ है क्योंकि घोटालेबाज़ों ने रिश्वत लेकर गलत लोगों की नियुक्ति किया था जिसके कारण आज आम लोगों को इस हादसे का शिकार होना पड़ा? ईश्वर बहुत जल्द इन रिश्वतखोरों को जरूर दंडित करेंगे।

 

Odisha Accident:  Lalu Prasad and Rohini Acharya asked - who is guilty of the train accident? Trolled a lot
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी का ट्वीट। - फोटो : अमर उजाला
ललन सिंह बोले- नैतिक जिम्मेदारी लेने के पहले के कई उदाहरण हैं
पिछले नौ वर्षों में रेलवे का जो कायाकल्प आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुआ है, उसका जीता-जागता उदाहरण है...300 से अधिक लोगों की मौत। देशवासियों के जीवन के साथ यह कैसा खिलवाड़ है ? नैतिक जिम्मेदारी लेने के पहले के कई उदाहरण हैं लेकिन शायद वह तो संवेदनशील लोगों के लिए है।संवेदनहीन लोगों के लिए नहीं है। वहीं बिहार कांग्रेस ने भी ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण हादसे के बाद सरकार से सवाल पूछा। लिखा कि रेल मंत्री और रेल मंत्रालय क्यों बेपरवाह या अनभिज्ञ या लापरवाह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed