{"_id":"648dc2c116c6b20af50dcedd","slug":"nurse-thrashed-fiercely-for-opposing-against-sledging-in-muzaffarpur-s-sadar-hospital-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ‘ओ मैडम गर्मी है, पंखा लगा लीजिए...’; कमेंट का विरोध करने पर नर्स के साथ जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ‘ओ मैडम गर्मी है, पंखा लगा लीजिए...’; कमेंट का विरोध करने पर नर्स के साथ जमकर मारपीट
Sat, 17 Jun 2023 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 17 Jun 2023 07:57 PM IST
सार
पीड़िता सोनाली ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी ड्यूटी अस्पताल के ओपीडी में थीं। वह एक मरीज को देख रही थीं। इसी दौरान एक युवक और एक महिला पहुंचे, दोनों करीब आए। इसके बाद बदतमीजी करने लगे। इसका विरोध करने पर युवक ने मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने नर्स के साथ मारपीट की। साथ ही उस पर छींटाकशी की। नर्स जान बचाकर मौके से भागी। हालांकि, युवक और उसकी मां को अस्पताल के गार्ड ने पकड़ लिया। दोनों को नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी युवक और उसकी मां से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का नाम सोनाली है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी ड्यूटी अस्पताल के ओपीडी में थीं। वह एक मरीज का वाइटल देख रही थीं। इसी दौरान एक युवक और एक महिला पहुंचे, दोनों करीब आए। इसके बाद बदतमीजी करने लगे।
विज्ञापन
पीड़ित नर्स सोनाली
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बताया कि युवक ने कहा कि मैडम गर्मी है...पंखा लगा लीजिए। वह छींटाकशी करने लगा। उसके बाद वह उठकर दूसरी तरफ चली गई। वहां भी वह युवक पहुंच गया। काम करने के दौरान दुर्व्यवहार करने लगा। उसका विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की। फिर, मारपीट करने लगा। महिला ने भी युवक के साथ मारपीट की। शोर होने पर अस्पताल के गार्ड मौके पर पहुंचे। दोनों को पकड़ लिया गया। मारपीट की घटना में नर्स गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके गले की चेन और जेब से एक हजार रुपये भी गायब हो गए। फिलहाल, पुलिस छानबीन में जुट गई है।