{"_id":"5e8e89628ebc3e735433bc72","slug":"number-of-corona-virus-infected-cases-increased-to-39-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Bihar: बिहार में 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 51 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Bihar: बिहार में 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 51 हुई
Thu, 09 Apr 2020 08:03 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
बिहार में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 51 हो गई है, जबकि इससे संक्रमित मुंगेर के एक व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें सीवान के 10 और बेगूसराय के दो मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीवान में कोरोना संक्रमण के जो नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें पूर्व में ओमान से आए संक्रमित व्यक्ति के परिवार के नौ सदस्य हैं। इनमें सात महिलाएं हैं। संजय कुमार ने बताया कि सीवान निवासी और दुबई से 16 मार्च को आए एक व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
नवादा जिले में एक व्यक्ति के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 39 हो गई थी। इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गई थी।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नवादा जिला में एक मरीज (38) के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह पिछले दिनों दिल्ली की यात्रा करके लौटा था। उन्होंने कहा कि इस मरीज के अन्य लोगों के संपर्क में आने और उसकी विगत यात्राओं के बारे में पता लगाया जा रहा है।
सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमण के 4,699 मामलों की जांच की गई है, जिसमें कोरोना सक्रंमित पाए गए लोगों में से 15 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
इससे पूर्व बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सीवान जिला के चार मुंगेर के छह एवं पटना के पांच संक्रमित व्यक्ति अब ठीक हो चुके हैं।