बिहारः कांग्रेस विधायकों ने राहुल से की मुलाकात, पार्टी में फूट को नकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद बिहार कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर ने बुधवार को कहा कि बैठक में पार्टी के भविष्य पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में हर किसी ने अपने-अपने सुझाव दिए। वहीं एक और कांग्रेस के विधायक अमित कुमार ने कहा कि बिहार कांग्रेस में कोई भी विभाजन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के साथ आने वाले कांग्रेस के भविष्य पर बातचीत की गई।
No split in Bihar Congress, only future course of action was discussed in the meeting with Rahul Gandhi ji: Amit Kumar,Bihar Congress MLA pic.twitter.com/fX26ur5kHF
— ANI (@ANI) September 6, 2017विज्ञापन
पढ़ेंः- बिहार: आदित्य हत्याकांड में सजा का एेलान, पूर्व जेडीयू MLC के बेटे समेत 3 को उम्रकैद
गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस विधायकों के बागी होने की खबरों के बीच पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधायकों को मुलाकात के लिए बुधवार को दिल्ली बुलाया था। यहां कांग्रेस के 14 विधायकों ने पार्टी को अपने बागी तेवर दिखाए। इन विधायकों के राज्य के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी जेडीयू में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
पार्टी में पक रही इस खिचड़ी से बेखबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्य के नेताओं को खूब लताड़ लगा चुकी हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर पार्टी के विधायकों को पद का लालच देकर अपने पाले में खींचने का आरोप लगाया है।
पढ़ेंः- बिहार: नवरूणा कांड में 5 साल बाद CBI ने की पहली गिरफ्तारी
इससे पहले हाईकमान ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी और वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह को दिल्ली तलब किया था। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं को कड़ा संदेश देने की खबर थी। दरअसल, कांग्रेस के विधायक नीतीश कुमार की पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनका तर्क है कि लालू यादव के साथ रहने से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।