फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   No FIR yet in Rosra Deputy Chief Councilor husband murder case; Assembly Deputy Maheshwar Hazari, Bihar Police

Bihar: उपमुख्य पार्षद पति हत्याकांड मामले में अब तक FIR नहीं; विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा- होगी उच्चस्तरीय जांच

Sat, 09 Sep 2023 04:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Sep 2023 04:12 PM IST
सार

Bihar Police: शनिवार सुबह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी अचानक पीड़ित परिवार से मिलने रोसड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर कहा कि वे इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे। वहीं, मामले में एफआईआर न होने को लेकर पुलिस ने कहा कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है।
 

विज्ञापन
No FIR yet in Rosra Deputy Chief Councilor husband murder case; Assembly Deputy Maheshwar Hazari, Bihar Police
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष महेश्वर हजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर के रोसड़ा के उपमुख्य पार्षद पति अरुण महतो हत्याकांड में तीन दिन गुजर जाने के बाद भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। इस बीच पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे राजनीतिक दल के नेताओं के कारण इस घटना पर राजनीति का रंग भी चढ़ने लगा है। शनिवार सुबह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी अचानक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस मौके पर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्होंने कहा कि वे इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे।

विज्ञापन


महेश्वर हजारी ने कहा कि अरुण जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। उन्होंने अपने बल पर पहचान बनाई थी। इस घटना में प्रशासन पर लग रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले को देखा जा रहा है। चार-पांच दिनों ने सभी बिंदुओं पर जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। यह घटना काफी दुखद है। एसपी खुद इस मामले को देख रहे हैं।
विज्ञापन


तीन दिन गुजरने के बाद भी नहीं हुई एफआईआर
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह हुई इस घटना को लेकर प्राथमिकी अब तक दर्ज नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस कई बार पीड़ित परिवार से मिलने गई थी। रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अब तक इस मामले में आवेदन नहीं दिया है। घटना के दिन देर रात तक सभी लोग समस्तीपुर में थे। शुक्रवार को अंतिम संस्कार में थे। शनिवार सुबह भी संपर्क साधा गया था। तब पीड़ित परिवार ने कहा था कि कोई राजनेता आए हुए हैं। पीड़ित परिवार की ओर मिलने वाले आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अरुण महतो पर आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed