फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar rally in Patna Opposition comments on low crowd tejashwi yadav, Upendra Kushwaha

नीतीश की रैली में कम भीड़ पर विपक्ष का कटाक्ष, रालोसपा बोली- पहाड़ खोदने के बाद चुहिया भी नहीं निकली

Mon, 02 Mar 2020 08:37 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Mon, 02 Mar 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
Nitish kumar rally in Patna Opposition comments on low crowd tejashwi yadav, Upendra Kushwaha
JDU Rally in Patna - फोटो : PTI

बिहार में इसी साल विधानसभी चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों ने इसे लेकर तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पटना के गांधी मैदान में जेडीयू का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस पर विपक्ष ने कटाक्ष किया है। विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए प्रचंड जीत की भविष्यवाणी करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की रैली में कम भीड़ जुटने पर विपक्षी दलों ने रविवार को कटाक्ष करते हुए इसे फ्लॉप बताया।

विज्ञापन


बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्विटर पर पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन की तस्वीरें डालते हुए कटाक्ष किया, 'मुख्यमंत्री नीतीश जी के जन्मदिन के शुभ उपलक्ष्य पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित महारैला सह महानुक्कड़ सभा सह महाकार्यकर्ता सम्मेलन की महासफलता पर महाबधाई। 200 सीट जीतने का दावा करने वाले सत्ताबल, धनबल, बाहुबल एवं अश्लील नाच-गाने के बावजूद प्रत्येक विधानसभा से 50 लोग भी नहीं ला पाए।’
विज्ञापन


वहीं विपक्षी महागठबंधन में शामिल रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने गांधी मैदान में जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन पर तंज कसते हुए कहा 'यहां तो हालत यह है कि पहाड़ खोदने के बाद चुहिया भी नहीं निकली'। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार पूरी तरह बेनकाब हो गए और अब भीड़ की चुहिया तलाशने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिल देश में सीएए लागू करवाया है और बिहार के युवाओं, पिछड़ों, महादलितों और अल्पसंख्यकों को छला है इसलिए आज उनके पीछे उनके कार्यकर्ता भी नहीं खड़े हैं। विपक्षी महागठबंधन के घटक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को सुपर फ्लॉप शो करार देते हुए कटाक्ष किया कि विगत 15 वर्षों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं इसके बावजूद गांधी मैदान का दसवां हिस्सा भी उनके पार्टी के लोगों के द्वारा सत्ता का कथित दुरुपयोग करके भी नहीं भरा जा सका।

राजेश ने कहा कि नीतीश को आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर उन्होंने 15 वर्षों तक गद्दी में बैठकर क्या काम किया कि उन्हें सुनने के लिए लोग गांधी मैदान नहीं पहुंच सके। विपक्षी महागठबंधन में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने गांधी मैदान में जदयू द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सुपर फ्लॉप बताया ।


दानिश ने कहा था कि जब जदयू के पास कार्यकर्ता ही नहीं हैं तो फिर इस तरह का छोटा आयोजन कराकर ऐतिहासिक गांधी मैदान को अपमानित करने की क्या जरूरत थी। गौरतलब है कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी पार्टी के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में दो लाख लोगों के आने का दावा किया था। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने अपनी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजग के लिए प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की और कहा कि राजग लड़ेगा और हमलोग 200 से अधिक सीटें जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed