फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar INDIA opposition party : lalan Singh told about displeasure at opposition meeting in bangaluru

INDIA : विपक्ष की बैठक के बाद नीतीश पर JDU का पहला बयान- सूत्रधार कभी नाराज नहीं होते, नाम पर भी आपत्ति नहीं

Wed, 19 Jul 2023 01:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Jul 2023 01:56 PM IST
सार

Nitish Kumar :पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अगुआ बने नीतीश कुमार बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक से नाराज बताए जा रहे हैं। इस सवाल पर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के जवाब कुछ अलग तरीके से दिया है।

विज्ञापन
Nitish Kumar INDIA opposition party : lalan Singh told about displeasure at opposition meeting in bangaluru
विपक्ष की बैठक में नीतीश कुमार और सोनिया गांधी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के खिलाफ अगुआ बने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक से नाराज बताए जा रहे हैं। लेकिन, जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के अनुसार यह अफवाह है। एयरपोर्ट पर ललन सिंह ने कहा- “नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। सूत्रधार कभी नाराज नहीं होता। यह अफवाह मीडिया द्वारा फैलाई जा रही है। यह बात पूरी तरह गलत है। कोई नाराजगी नहीं है। मुंबई में जो अगली बैठक होगी, उसमें आगे की रणनीति तय होगी। इंडिया नाम से नाराजगी के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि सबकी सहमति से विपक्षी एकता का नाम I.N.D.I.A. रखा गया है इसमें किसी को आपत्ति नहीं है।”
विज्ञापन

नीतीश-लालू बेंगलुरु से गायब और पटना पहुंचकर चुप क्यों?

विज्ञापन

मीडिया का दुष्प्रचार कह पीएम पर साधा निशाना
जदयू अध्यक्ष ने कहा कि "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियंत्रण में जो मीडिया है, वही ऐसा दुष्प्रचार कर रही है। अफवाह फैलाने में बड़का झूठा पार्टी का साथ देश की गोदी मीडिया भी दे रही है। देश में पिछले कई दिनों में कई तरह के दुष्प्रचार फैलाए जा रहे हैं। कभी ऐसा दुष्प्रचार किया गया कि जदयू टूट रही है। फिर वहां की जदयू और राजद में खटपट को चर्चा में लाया गया। अब चला रहे हैं कि नीतीश कुमार नाराज हैं। लेकिन, ऐसी कोई बात नहीं है। नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं। नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं और सूत्रधार कभी नाराज नहीं होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम पर असहमति का भी दिया खुलकर जवाब
जदयू अध्यक्ष ने कहा कि इंडिया सबकी सहमति से नाम तय हुआ है। ललन सिंह ने सुशील मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि सुशील मोदी छपास रोग से ग्रस्त हैं। उन्हें कहने दीजिए। मोदी जी का एक वीडियो मैंने देखा, जिसमें वह कह रहे हैं कि वोट फॉर इंडिया तो अब मोदी जी विपक्षी की एकता के लिए वोट मांग रहे हैं? एनडीए की बैठक पर चर्चा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि मैं भी 5 साल एनडीए में रहा, लेकिन आज तक कभी नहीं देखा कि एनडीए की बैठक हुई। आखिर नरेंद्र मोदी को एनडीए की बैठक बुलाने की चिंता तो हुई। इससे साफ दिखता है कि हताशा और निराशा के कारण बैठक बुलाने की नौबत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed