फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar ignores question on tussle within PM Modi 

पत्रकारों ने पूछा- मोदी के साथ रिश्तों में तनाव, नीतीश ने नहीं दिया जवाब

Mon, 16 Oct 2017 07:17 PM IST
एजेंसी/ पटना
एजेंसी/ पटना Updated Mon, 16 Oct 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
Nitish kumar ignores question on tussle within PM Modi 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने रिश्ते में तनाव की बात को टाल दिया। दरअसल पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग पर मोदी से ठोस आश्वासन न मिलने पर उनसे सवाल पूछा गया था। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया और लोग अपने-अपने निष्कर्ष निकालने को स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन


अपने साप्ताहिक लोक संवाद कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इस सवाल पर कुछ नहीं कहना है। पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुखातिब होते हुए कहा था कि लोगों की भावना को देखते हुए इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाए। 
विज्ञापन


पढ़ें- ...जब पटना में पीएम मोदी के गाइड बने नीतीश कुमार, देखें तस्वीरें    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सरकारी और 10 निजी विश्वविद्यालयों को 10000 करोड़ रुपये और स्वायत्तता देने का वादा किया ताकि वह वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे आ सकें। मोदी ने कहा था कि ‘मैं यहां पटना यूनिवर्सिटी के बुलावे पर आया हूं और देश के सभी विश्वविद्यालयों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। यह सौगात केंद्रीय विश्वविद्यालय के दर्जे से कहीं बड़ी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed