फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar government revised Covid-19 death toll, adding backlog of 2,424 deaths due to corona  

बिहार: कोरोना से मौतों के आंकड़ों में एक दिन में करीब ढाई हजार की बढ़ोतरी, नीतीश सरकार ने छह महीने में दूसरी बार सुधारी गलती

Sun, 05 Dec 2021 08:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Dec 2021 08:09 AM IST
सार

बिहार में कोरोना से हुई मौतों की संख्या में छह महीने में दूसरी बार बदलाव किया गया है। अब राज्य में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 12,089 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Nitish kumar government revised Covid-19 death toll, adding backlog of 2,424 deaths due to corona  
काेरोना से मौत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार में कोरोना से हुई मौतों की संख्या में एक दिन में 2,424 लोगों की बढ़ोतरी हुई है। अब राज्य में कोरोना की दूसरी व तीसरी लहर में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,089 पहुंच गई है, जो अब तक 9664 थी। सरकार ने यह बदलाव छह महीने में दूसरी बार किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दो दिसंबर तक बिहार में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 9664 थी, वहीं तीन दिसंबर को 2425 अन्य लोगों को इसमें जोड़ा गया। सरकारी आंकड़ों में यह बदलाव पटना हाईकोर्ट की फटकार के बाद किया गया है। हाईकोर्ट में बक्सर में कोरोना से हुई मौतों को सरकारी आंकड़ों में शामिल न करने पर सरकार को फटकार लगाई थी। 

विज्ञापन


नौ जून को भी बदले गए थे आंकड़े 
सरकार ने कोरोना से हुई मौतों की संख्या में नौ जून को भी बदलाव किया था। तब 3931 लोगों को सरकारी आंकड़ों में जोड़ा गया था, जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 5424 हो गई थी। इसके बाद सरकारी आंकड़ों में एकाएक 73 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी। यह बदलाव भी कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े छुपाने का मामला उजागर होने के बाद किया गया था। 
विज्ञापन


नए आंकड़ों के अनुसार मिलेगा मुआवजा 
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि बिहार में कोरोना से हुई मौतों के नए आंकड़ों के अनुसार ही सभी को मुआवजा दिया जाएगा। संक्रमण से मरने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मौतों का पहले कोई हिसाब नहीं था, लेकिन सत्यापन के बाद नए आंकड़े वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed