फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar Good governance bihar police dgp rs bhatti failed, Bike rider criminals killed student on road

Bihar News : मैट्रिक के छात्र का ऑन रोड मर्डर; 12 KM दूर से परिजन पहले पहुंचे और 5 KM से पुलिस उसके बाद

Thu, 17 Aug 2023 12:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Aug 2023 12:51 PM IST
सार

Bihar Police : भागलपुर में नेशनल हाइवे तो मोतिहारी में मुख्य सड़क पर मर्डर की खबर सामने आयी। मैट्रिक के छात्र को बाइक सवार दो युवकों ने रोका, फिर बात करने के बाद सीने पर दो और सिर में एक गोली मार दी। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोग भड़के हुए हैं।

विज्ञापन
Nitish Kumar Good governance bihar police dgp rs bhatti failed, Bike rider criminals killed student on road
लक्ष्य कुमार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशासन का दावा भागलपुर में नेशनल हाइवे पर क्षत-विक्षत होकर घिसटता नजर आया तो मोतिहारी में सड़क पर छलनी किया गया। मोतिहारी में कोचिंग जा रहे दसवीं के छात्र को बाइक सवार दो युवकों ने रोका और कुछ बात करने के बाद सीने पर दो और सिर में एक गोली मार दी। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। छात्र के परिजन 12 किलोमीटर दूर से पहुंच गए, उसके बाद पुलिस पहुंची। परिजनों ने कहा कि पांच किलोमीटर दूर से पुलिस को आने में इतना वक्त लगना बता रहा है कि पुलिस अपराध रोकने में तो असफल है ही, अपराधियों तक पहुंचना भी जरूरी नहीं समझती। परिजनों के साथ आसपास के लोग भी पुलिस के रवैए से बिफरे हुए हैं।

विज्ञापन


अपराधियों ने सीने पर दो और सिर में एक गोली मारी
परिजनों का कहना है कि लक्ष्य कृष्णा नगर अपने फुआ के घर पर रह कर मधुबन में दसवी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच वह आज सुबह अपने साइकिल से कोचिंग जा रहा था, इसी बीच कृष्णा नगर पूल के पास बाइक पर सवार दो अपराधी पहले रोक कर उससे बात की। फिरअचानक गोलीबारी करने लगे। अपराधियों ने लक्ष्य को तीन गोली मारी। इसमें दो सीना में और एक सिर में लगी। गोली लगते ही अपराधी फरार हो गए। इधर, गोली लगने के साथ ही लक्ष्य की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सोशल मीडिया पर लक्ष्य की फोटो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को लगी। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


मधुबन पुलिस पर परिजनों लगाया यह आरोप
मृतक लक्ष्य के भाई अंकित सिंह ने मधुबन थाना पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के घंटो बाद पुलिस पहुंची। परिजनों का आरोप है कि 12 किलोमीटर की दूरी तय कर हम लोग पहुंच गए। लेकिन, पांच किलोमीटर की दूरी तक करने में पुलिस को घंटो समय लग गया, उस जगह पर यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार वहा गोली चली है और लोगो की जान गई है। मामले में पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण पता नहीं चला है। दसवीं कक्षा का छात्र था, उससे किसी की क्या दुश्मनी है इसकी जांच करायी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed