{"_id":"5ee059618ebc3e42b76cc8cf","slug":"nitish-kumar-gave-befitting-reply-to-tejashwi-yadav-says-even-party-doesnot-wher-he-has-been-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी यादव पर नीतीश कुमार का पलटवार, कहा- खुद कहां रहते हैं पार्टी तक को नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी यादव पर नीतीश कुमार का पलटवार, कहा- खुद कहां रहते हैं पार्टी तक को नहीं पता
Wed, 10 Jun 2020 09:24 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। तेजस्वी यादव जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लॉकडाउन के दौरान राज्य के लोगों की मदद न करने का आरोप लगाते रहते हैं। वहीं अब इसपर मुख्यमंत्री नीतीश ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने कहा, ‘हमको कहते हैं कि बाहर नहीं निकले हैं। लॉकडाउन लागू है। पूरे देश में कहा जा रहा है कि नहीं निकलना। प्रतिदिन एक-एक चीज की समीक्षा, सारा काम कर रहे हैं। खुद कहां रहते हैं, इसका कोई ठिकाना नहीं है। पार्टी के लोगों को भी पता नहीं है। लोगों की आदत है बयानबाजी करने की।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन में भी काम हमलोग कर रहे हैं। पूरे बिहार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। वह खुद कहां रहते हैं, कोई ठिकाना नहीं है। जब चर्चा होती है तो बहुत तरह के लोग बहुत तरह की बात करते हैं। हर कोई कुछ न कुछ बयान देता रहता है।’
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘जब एकबार लॉकडाउन लागू कर दिया गया तो सबसे कहा गया है कि बिना मतलब घर से बाहर से नहीं निकलना है। ऐसे में हम बाहर निकलेंगे तो लोग क्या सोचेंगे। कुछ लोगों का दिमाग ही ऐसा होता है। जितनी भी जगह पर विवाद करने की कोशिश हुई है, उसके बारे में हमने एक-एक करके रिपोर्ट ली है।’
हमको कहता है बाहर नहीं निकले हैं। लॉकलाडन लागू है,पूरे देश में कहा जा रहा है कि नहीं निकला। प्रतिदिन एक-एक चीज की समीक्षा, सारा काम कर रहे हैं। खुद कहा रहता है भाग करके इसका कोई ठिकाना नहीं है,पार्टी के लोगों को भी पता नहीं है! :तेजस्वी यादव पर नीतीश कुमार, बिहार CM (9.6) pic.twitter.com/Gj2ReFn8xw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2020