बिहार में सवर्णों के लिए नीतीश का बड़ा कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना की नीतीश सरकार ने आम जनता के लिए एक और लाभकारी कदम उठाने की घोषणा कर दी है, जिसके तहत गरीब और भूमिहीन सवर्णों को तीन डेसिमिल जमीन मुफ्त दी जाएगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा ने बताया कि अगर किसी क्षेत्र में सरकार के पास पर्याप्त जमीन नहीं होगी तो जमीन खरीदकर जरूरतमंद सवर्णों को दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि भूदान या दान में दी गई जमीन के अलावा सरकार की लाखों एकड़ जमीन के कागजात भूमिहीनों को दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी काफी संख्या में लोगों को जमीन पर कब्जा नहीं मिला था। ऐसे में उन लोगों के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
राजस्व मंत्री ने दी जानकारी
कांग्रेस कोटे से मंत्री बने मदन मोहन झा प्रदेश ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि भूमि से वंचित गरीब सवर्ण जो खेती से जुड़े हैं उन्हें भी इस लायक बनाया जाए कि वो खेती किसानी कर सकें।
इसलिए भूदान यज्ञ समिति से दो ऐसे जिलों के नाम देने को कहा गया है जहां सरकार भूमिहीनों को जमीन दे सके। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फिलहाल उन्हें पूर्णिया, वैशाली और गया जिलों के बारे में जानकारी दी है जहां काफी संख्या में भूमिहीन सवर्ण हैं।
मंत्री ने बताया कि जल्द ही वह इन जिलों का दौरा कर वास्तविक हालात जानेंगे और वहां लोगों को जमीन दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।