बिहार में कोरोना: छह महीने में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य, दिशानिर्देश जारी
बिहार सरकार ने राज्य में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए अगले छह महीनों में छह करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में अगले छह महीने में छह करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। नीतीश कुमार को उम्मीद है कि इस कदम से राज्य में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ सकती है।
Covid:
— Press Trust of India (@PTI_News) June 11, 2021
Bihar CM Nitish Kumar sets target of vaccinating 6 cr people in six months
मुख्यमंत्री ने यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की बैठक में इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए। उल्लेखनीय है कि करीब 13 करोड़ की आबादी वाले राज्य में अभी तक 1.18 करोड़ लोगों को ही टीके लग पाए हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि छह महीने में छह करोड़ लोगों को टीका लगाने के काम में जितने सरकारी कर्मचारियों की जरूरत है, उतने लोगों को लगाया जाना चाहिए। उन्होंने इस बाबत जागरूकता अभियान चलाने की भी आवश्यकता बताई।