फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish attacked centre on removal of separate rail budget commented on Advani in new bjp regime

नीतीश के निशाने पर दिल्ली: बोले- पूछिए कि क्यों रेल बजट हटा दिए, हम तो हर सांसद से पूछ एक मांग पूरी करते थे

Fri, 20 Jan 2023 05:11 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा/पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 20 Jan 2023 05:11 PM IST
सार

केंद्र पर हमलावर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बजट को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- “पता नहीं, इन लोगों को क्या हुआ कि रेलवे बजट हटा दिए।" मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय की भाजपा के लिए लाल कृष्ण आडवाणी पर भी कटाक्ष किया। 

विज्ञापन
nitish attacked centre on removal of separate rail budget commented on Advani in new bjp regime
गृह क्षेत्र नालंदा पहुंचकर नीतीश ने खूब की मन की बात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले बिहार में समाधान यात्रा कर रहे हैं, लेकिन लक्ष्य केंद्र ही है। गुरुवार को उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को बदलने का लक्ष्य बताया तो शुक्रवार को समाधान यात्रा में गृह क्षेत्र नालंदा पहुंचकर केंद्रीय बजट को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- “पता नहीं, इन लोगों को क्या हुआ कि रेलवे बजट हटा दिए। हर आदमी से जुड़ा है रेल। हम तो रेल मंत्री थे तो इन लोगों को भी पूछ-पूछ कर उनके क्षेत्र में सुविधा देते थे।” कटाक्ष का दौर यहीं खत्म नहीं हुआ। बात खत्म करते हुए उन्होंने एक बार फिर दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति श्रद्धा जताते हुए भाजपा की वर्तमान परिस्थितियों के बारे में कहा कि "एक बार जरा आडवाणी जी से भी पूछ लीजिए हालचाल!”

विज्ञापन


हमारे बिहारशरीफ का कोई जातिगत गणना के खिलाफ था!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ में कहा कि मैं यहां का एमपी-एमएलए रहा हूं और इसके तो नाम में ही हमारे राज्य का नाम है, इसलिए यहां की एक भी सड़क खराब नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने जातिगत जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला दिया। हमलोग राज्य का काम कर रहे हैं। जानना चाहते हैं आर्थिक स्थिति को देखें। विकास के काम को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी। कैसे लोगों को मदद करें, आगे बढ़ाएं। पता नहीं कैसे कोई बिहारशरीफ का आदमी सुप्रीम कोर्ट इसके खिलाफ चला गया। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि आम आदमी की जरूरत और नौकरी का ख्याल प्राथमिकता में रखते हैं। रेलवे में भी तो खूब नौकरी दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री रेल बजट की बात करने लगे। 

विज्ञापन

nitish attacked centre on removal of separate rail budget commented on Advani in new bjp regime
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना को जरूरी बताया। - फोटो : अमर उजाला
आज जो राज में हैं, रेलवे में उनकी भी डिमांड पूरी करते थे
उन्होंने कहा- “रेलवे बजट की हाउस में रात-रात भर चर्चा होती थी। जितने दिन हम रहे, इस काम में इतनी खुशी होती थी। रेलवे का अलग बजट कराना ही चाहिए। एक-एक आदमी से जुड़ा है। आबादी बढ़ गई। जरूरत बढ़ गई। खूब अच्छा हो जाए, यह चाहते हैं। इसके लिए बहाली तो होनी ही चाहिए। रेल बजट रहना ही चाहिए। क्या इन लोगों को हुआ कि रेलवे का बजट हटा दिए। जरा इन लोगों से ही पता कर लीजिए। कोई पार्टी का रहे, इनका काम करते थे। आज जो राज में हैं, उनका भी काम करते थे। छह महीने पहले से पूछते थे, एक-एक सांसद से कि कोई एक जरूरी डिमांड बताइए। उसे पूरा करते थे।" उन्होंने इसी बहाने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को फिर याद किया और इसी बहाने कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा- “अटल जी को याद करते हैं। उनके प्रति सम्मान है। आज के हालचाल के बारे में कभी आडवाणी जी से भी पूछ लीजिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed