{"_id":"5eae6f708ebc3e90b57aaaf2","slug":"nine-lakh-people-undertook-virtual-tour-of-patna-zoo-in-a-week-says-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पटना चिड़ियाघर बंद, प्रशासन ने लोगों को घुमाने के लिए निकाली ये तरकीब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में पटना चिड़ियाघर बंद, प्रशासन ने लोगों को घुमाने के लिए निकाली ये तरकीब...
Sun, 03 May 2020 12:47 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 03 May 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
zoo
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बीच घरों में कैद लाखों लोगों ने सुकून की तलाश में पटना चिड़ियाघर की वर्चुअल सैर की। यह चिड़ियाघर कम से कम 800 पशु-पक्षियों का बसेरा है।
विज्ञापन
कई वन्यजीव प्रेमियों ने संजय गांधी जैविक उद्यान के सोशल मीडिया पेजों पर लॉग इन कर उसका वर्चुअल दौरा किया और अपने अनुभव इसके यूट्यूब चैनल तथा फेसबुक पेज पर भी साझा किए।
विज्ञापन
राज्य के वन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि विभाग ने घरों में सिमटे लोगों, खासतौर से बच्चों के मनोरंजन के लिए एक हफ्ते पहले यह पहल शुरू की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारा यूट्यूब चैनल शुरू होने के एक हफ्ते के भीतर दुनियाभर के नौ लाख से अधिक पशु प्रेमियों ने चिड़ियाघर की वर्चुअल सैर की। चैनल ने अभी तक छह एपिसोड दिखाए हैं जिनमें बाघ, पक्षी, गेंडा, चिम्पांजी, जिराफ और हाथी दिखाए गए।
सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो देखने वाले बच्चों को वन्यजीवों के व्यवहार, उनकी खाने की आदतें और उनके निवास के बारे में नई चीजें जानने को मिलेंगी। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस चिड़ियाघर में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर पहले कभी इतने अधिक वक्त तक बंद नहीं रहा। लोगों को लॉकडाउन के तनाव से बाहर निकालने में मदद करने के लिए हमने यह अनूठी पहल शुरू की है जिससे वे अपने घरों में बैठे हुए ही पशु और पक्षियों के नजदीक आ सकेंगे।