फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newly married woman died in suspicious condition in Siwan; Family alleges murder for dowry

Bihar Crime: एक और नव विवाहिता दहेज की बलि चढ़ी, संदिग्ध अवस्था में मिला शव; ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Fri, 25 Aug 2023 02:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Aug 2023 02:16 PM IST
सार

Dowry Murder: सीवान के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र से दहेज के लिए एक नव विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव कमरे से संदिग्ध अवस्था में मिला है। वहीं, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Newly married woman died in suspicious condition in Siwan; Family alleges murder for dowry
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सीवान में नव विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। यह मामला सीवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


ससुराल वाले घर छोड़ कर हुए फरार
जानकारी के मुताबिक, जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में एक नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मृतका की पहचान नौरंगा गांव निवासी शशि कुमार बैठा की पत्नी कुसुम कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, कुसुम कुमारी बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव  निवासी योगेंद्र बैठा की बेटी थी। उसकी शादी नवरंगा गांव निवासी शशि कुमार बैठा से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार धूमधाम से हुई थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शादी के एक महीने बाद से ही दहेज के लिए कुसुम कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा था। वहीं, अब साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई है। परिजनों ने कहा कि जब हम लोगों को सूचना मिली कि आपकी बेटी की मौत हो गई है। तब हम लोग बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां से सभी लोग घर छोड़कर फरार थे और कमरे में कुसुम कुमारी का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Newly married woman died in suspicious condition in Siwan; Family alleges murder for dowry
जीबी नगर तरवारा थाना, सीवान - फोटो : अमर उजाला

छह महीने पहले ही हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि मृतका कुसुम कुमारी की शादी छह महीने पहले ही धूमधाम से की गई थी। उसके एक महीने के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। जब उसने दहेज देने से मना किया तो उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, मृतका के गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार है।

इस मामले को लेकर जीबी नगर तरवारा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर से नव विवाहिता का शव बरामद किया गया है। मृतका के गर्दन पर चोट के निशान हैं। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप सुसराल पक्ष पर लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घर में सिर्फ दो महिलाएं थीं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed