फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   New twist in Rambalak Singh viral video case; The girl accused former MLA of rape and blackmail

Bihar: रामबालक सिंह वायरल वीडियो मामले में नया मोड़; युवती ने पूर्व MLA पर लगाया रेप व ब्लैकमेल करने का आरोप

Wed, 30 Aug 2023 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Aug 2023 02:20 PM IST
सार

Samastipur Viral Obscene Video Case: पूर्व विधायक रामबालक सिंह के वायरल अश्लील वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। जेल से छूटने के बाद युवती ने रोसड़ा कोर्ट में परिवाद दायर कर पूर्व MLA पर उससे रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
New twist in Rambalak Singh viral video case; The girl accused former MLA of rape and blackmail
पूर्व विधायक रामबालक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर दोहरे हात्यकांड में जेल में बंद विभूतिपुर के पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह के अश्लील वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ आ गया है। जेल से निकलने के बाद अब वायरल वीडियो वाली युवती सामने आई है। युवती ने रोसड़ा कोर्ट में परिवाद दायर कर पूर्व विधायक पर रेप का आरोप लगाते हुए तीन सालों से ब्लैकमैल करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परिवाद में युवती ने आरोप लगाया है कि 17 जुलाई 2022 के दिन वह दलसिंहसराय से घर जा रही थी। उसी दौरान विभूतिपुर में एक होटल के पास एक व्यक्ति ने कहा कि मालिक बुला रहे हैं, जिस पर वह बोली कि तुम आगे चले मैं आती हूं। जब वह होटल में गई तो वहां पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने जबरन एक कमरे में बंद कर उससे रेप किया। साथ ही जान से मार देने की धमकी दी। लोक लाज और जान के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। उसके बाद लगातार उसके साथ गलत काम किया गया। इसी दौरान पिछले दिनों किसी ने इसी रेप कांड का वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के कारण हुई थी पूर्व मुखिया और उनके मित्र की हत्या
जानकारी के मुताबिक, गत 20 फरवरी को पूर्व विधायक रामबालक सिंह का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उसके भाई लालबाबू ने बाहर के एक शूटर को हायर (भाड़े पर) किया था। फिर इस मामले में अहम भूमिका निभाने वाले सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और दूसरे उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो की गोली मार कर हत्या करवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दोहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक रामबालक सिंह के साथ ही उनके भाई लालबाबू सिंह आदि को आरोपी बनाया गया था। बाद में पुलिस ने लालबाबू को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जबकि पूर्व विधायक को छपरा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में उक्त युवती को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जो कुछ दिन पूर्व जेल से छूट कर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed