फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   New tractor ran over priest during worship in Aurangabad, died on the spot

Bihar: पुजारी के सिर पर मंडरा रहा था काल; जिस ट्रैक्टर की कराई पूजा, बाद में उसी से कुचल कर हुई मौत

Tue, 13 Jun 2023 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Jun 2023 07:19 PM IST
सार

सदर अस्पताल पहुंचे औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि पुलिस ने परिजनों का बयान लेकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
New tractor ran over priest during worship in Aurangabad, died on the spot
अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में खड़े पुजारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद में एक पुजारी ने एक नए ट्रैक्टर की पूजा करवाई। लेकिन कुछ समय बाद उसी ट्रैक्टर ने पुजारी का काल बनकर उसे मौत के मुंह में निगल लिया। दरअसल, यह घटना जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को गांव के एक किसान ने शोरूम से नया ट्रैक्टर खरीदा। ट्रैक्टर खरीद कर वह दोपहर में गांव पहुंचा। उसके बाद ट्रैक्टर की पूजा की तैयारी की गई। नए ट्रैक्टर को धोकर बरौली गांव के देवी मंदिर के प्रांगण में लाया गया। ट्रैक्टर की पूजा कराने गांव के ही पुजारी कृष्ण मोहन मिश्रा आए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से ट्रैक्टर की पूजा संपन्न कराई। पूजा के बाद नींबू बलि की बारी आई। ट्रैक्टर के चारों पहियों के नीचे नींबू रखे गए। लेकिन पुजारी ट्रैक्टर के सामने से हटे नहीं। वहीं, चालक ने नींबू बलि के लिए ट्रैक्टर चालू कर आगे बढ़ाना चाहा कि उसका क्लच पर से पैर फिसल गया और वाहन उछल कर पुजारी पर चढ़ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से अफरातफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर चालक मौके से भाग निकला। आनन-फानन में घायल पुजारी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामले जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि पुलिस ने परिजनों का बयान लेकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतक की पहचान बरौली निवासी कृष्ण मोहन मिश्रा (67) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुजारी के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जीवित समझकर सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन विलाप करने लगे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


वहीं, इसके बाद मामले की सूचना औरंगाबाद नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से गांव में भी मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed