फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   New teacher manual: JDU MLC Sanjeev Singh, RJD, Left leaders also came out in support of teacher candidates

Bihar News : तनाव में बिहार सरकार; शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे JDU के विधान पार्षद ने कह दी यह बात

Tue, 11 Jul 2023 01:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

BPSC Teacher : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केके पाठक मामले में जदयू-राजद के अंदर मतभेद था ही, अब शिक्षक भर्ती को लेकर भी यह उठ आया है। विधानमंडल सत्र के दौरान हंगामे के बीच जदयू एमएलसी अभ्यर्थियों के समर्थन में नजर आए।

विज्ञापन
New teacher manual: JDU MLC Sanjeev Singh, RJD, Left leaders also came out in support of teacher candidates
सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर बिहार की सियासत फिर से गरमा गई है। मानसून सत्र के शुरुआत में ही वामदल के नेताओं ने शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार नियाजित शिक्षकों राज्यकर्मी का दर्जा दें। वहीं विधान परिषद में नई शिक्षक नियमावली पर भाजपा और जदयू के नेता आमने-सामने हो गए। इसी बीच जदयू के एमएलसी संजीव सिंह भी उनके समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं बिहार सरकार से अपील करता हूं कि सरकार को इनकी मांगों पर विचार करनी चाहिए। उनकी गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। संजीव सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने पहले भी शिक्षकों के हित में कई काम किए हैं और आगे भी करती रहेगी।

विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री बोले- नीतीश कुमार नई शिक्षक नियमावली की समीक्षा करेंगे
संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद शिक्षक प्रतिनिधियों से बात करेंगे। भाजपा इस मामले पर राजनीति करना चाहती है। उनकी शिक्षक अभ्यर्थियों से कोई हमदर्दी नहीं है, इसलिए आंदोलन की बात कह रही है। इस पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर शिक्षक अभ्यर्थियों से बातचीत करना चाहते हैं तो वह उन्हें गिरफ्तार क्यों करवा रहे हैं।
विज्ञापन


माले विधायकों ने भी किया शिक्षक अभ्यर्थियों का समर्थन
इधर, माले के विधायकों विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना है कि नई शिक्षक नियमावली में सुधार की आवश्यकता है। नियोजित शिक्षकों बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा दें। साथ उनका वेतनमान लागू करें। माले विधायकों का कहना है कि 6 साल से नियोजित शिक्षकों को मानदेश नहीं मिला है ऐसे में वह अपने परिवार को पेट कैसे पालेंगे। वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों को भड़काया जा रहा है। वह यह जान रहे हैं कि भाजपा वाले ऐसा कर रहे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि महागठबंधन की सरकार हमेशा शिक्षकों के साथ रही है। आगे की हमेशा रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed