{"_id":"685a661649b579804e0dc562","slug":"new-digital-identity-of-bihar-tourism-complete-information-about-every-tourist-spot-in-the-state-will-be-avai-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार पर्यटन की नई डिजिटल पहचान, एक क्लिक पर मिलेगी राज्य के हर पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार पर्यटन की नई डिजिटल पहचान, एक क्लिक पर मिलेगी राज्य के हर पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी
Tue, 24 Jun 2025 02:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:17 PM IST
सार
पटना में बिहार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने बिहार पर्यटन विभाग की नई वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in का शुभारंभ किया। यह वेबसाइट पर्यटकों, शोधकर्ताओं और योजनाओं में रुचि रखने वालों के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब बिहार के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी बस एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। मंगलवार को राज्य के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने पर्यटन निदेशालय सभागार में बिहार पर्यटन की नई वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in का लोकार्पण किया। इस वेबसाइट को आधुनिक सुविधाओं और उपयोगी जानकारी से परिपूर्ण रूप में पेश किया गया है।
इस अवसर पर पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह वेबसाइट न सिर्फ पर्यटकों बल्कि शोधकर्ताओं, छात्रों और योजनाओं में रुचि रखने वाले नागरिकों के लिए भी बेहद उपयोगी होगी। वेबसाइट पर राज्य के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी सर्किट और जिलावार दी गई है। यह वेबसाइट हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
पर्यटन सर्किट और सुविधाएं
पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने बताया कि वेबसाइट पर बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट, सिख सर्किट, रामायण सर्किट, इको सर्किट, सूफी सर्किट और गांधी सर्किट से संबंधित स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई है। हर सर्किट के अंतर्गत आने वाले स्थानों के इतिहास, धार्मिक महत्व और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी शामिल की गई है। साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सभी वार्षिक कार्यक्रमों की सूची भी वेबसाइट पर दी गई है, जिससे पर्यटक अपनी यात्रा पहले से योजना बना सकें।
विज्ञापन
प्रमाणित सेवाओं की सूची भी उपलब्ध
वेबसाइट पर जिलेवार पर्यटक स्थलों के अलावा प्रमाणित टूर गाइड, टूर ऑपरेटर और होटलों की सूची भी दी गई है, जिससे यात्रियों को प्रमाणित सेवाएं आसानी से मिल सकें। साथ ही पर्यटक वेबसाइट से बिहार पर्यटन के ब्रोशर और नक्शे भी जिलावार डाउनलोड कर सकते हैं।
सोशल मीडिया और योजनाओं की जानकारी
वेबसाइट से जुड़े अपडेट्स, वीडियो और कार्यक्रमों की जानकारी के लिए पर्यटक बिहार पर्यटन के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पेज (@tourismbihargov) को फॉलो कर सकते हैं। साथ ही इस वेबसाइट पर बिहार पर्यटन नीति, मुख्यमंत्री होमस्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना, मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग नीति जैसी योजनाओं की पूरी जानकारी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: पटना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार नहीं, कोसी और बागमती नदी उफान पर
भविष्य की योजनाएं और मोबाइल एप
पर्यटन मंत्री ने बताया कि जल्द ही वेबसाइट पर विभिन्न योजनाओं और मान्यताओं से संबंधित आवेदन फॉर्म भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही बिहार पर्यटन का मोबाइल एप भी जल्द लॉन्च होने वाला है, जिसमें वेबसाइट की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। इसके माध्यम से पर्यटक टूर पैकेज भी बुक कर सकेंगे।
मंत्री ने आम लोगों से सुझाव आमंत्रित करते हुए कहा कि जरूरत के अनुसार वेबसाइट में सुधार किए जाते रहेंगे। इसके अलावा हर पर्यटन स्थल की जानकारी के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन के संपर्क नंबर भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके लिए सचिव ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।