{"_id":"6644926567b12802620ad849","slug":"neet-exam-neet-ug-paper-leak-case-reaches-patna-high-court-exam-canceled-and-demand-for-investigation-by-cbi-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Exam : नीट यूजी पेपर लीक केस पहुंचा पटना हाईकोर्ट, परीक्षा रद्द कर सीबीआई से जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Exam : नीट यूजी पेपर लीक केस पहुंचा पटना हाईकोर्ट, परीक्षा रद्द कर सीबीआई से जांच कराने की मांग
Wed, 15 May 2024 04:15 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 15 May 2024 04:15 PM IST
सार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से मेडिकल में दाखिले के लिए पांच मई को बिहार समेत देश भर में नीट (NEET) यूजी का इंट्रेंस एग्जाम लिया गया था। इसके बाद पेपरलीक होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
NEET UG एग्जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट (NEET) यूजी पेपरलीक मामला पटना हाईकोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुजीत कुमार सिन्हा की ओर अधिवक्ता विशाल सौरव ने याचिका दायर कर परीक्षा को रद्द कर इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की है। कहा गया है कि प्रश्न पत्र लीक होने के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में है। इसलिए इस परीक्षा को रद्द कर दी जाए। नए तरह से परीक्षा करवाई जाए और इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए।
विज्ञापन
पांच मई को ली गई थी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से मेडिकल में दाखिले के लिए पांच मई को बिहार समेत देश भर में नीट (NEET) यूजी का इंट्रेंस एग्जाम लिया गया था। इसके बाद पेपरलीक होने की बात सामने आई थी। पटना पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। अब यह मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा है।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
बता दें कि नीट यूजी के पेपरलीक होने की पुष्टि हो चुकी है। केंद्रीय एजेंसियों की सूचना पर पटना पुलिस ने शास्त्री नगर थाने में इसको लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। इतना ही नहीं पुलिस ने 13 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया था। इनके पास स पुलिस को पेपर की स्कैन कॉपी भी मिली है। यह कॉपी दानापुर के लड़के के मोबाइल पर भेजी गई थी। इसके अलावा पूर्णिया में चार और हाजीपुर में एक फर्जी परीक्षार्थी भी धराया है। यह लोग दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। बिहार पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन