फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NEET Paper Leak 2024 Bihar Mastermind confess of selling question Paper Bihar News in Hindi

NEET 2024: नीट पेपरलीक केस में परीक्षार्थी का कबूलनामा, कहा- फूफा ने सेटिंग की बात की, पेपर देकर रात भर रटवाया

Thu, 20 Jun 2024 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Jun 2024 11:37 AM IST
सार

NEET UG 2024 Paper Leak Row : नीट परीक्षार्थी अनुराग यादव ने यह भी खुलासा किया कि अगले दिन जब मैं परीक्षा देने सेंटर पर पहुंचा तो प्रश्नपत्र देखकर दंग रह गया। सभी प्रश्न वही थे जो रात में मैंने पढ़ा था। इसके बाद पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
NEET Paper Leak 2024 Bihar Mastermind confess of selling question Paper Bihar News in Hindi
होटल की डायरी में भी आरोपी अनुराग यादव के नाम का जिक्र है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट यूजी पेपरकेस लीक केस में रोज नए खुलाए हो रहे हैं। बिहार पुलिस ने जिस अनुराग यादव नाम के परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया था, उसका कबूलनामा सामने आया है। उसने स्पष्ट कहा कि उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने ही उसे कोटा से पटना बुलाया था। कहा था कि परीक्षा में सब सेटिंग हो चुका है। इसके बाद चार मई की रात पटना के एक रेस्ट हाउस में अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास मुझे छोड़ दिया। इनलोगों ने मुझे नीट के परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दिया। रात भर में पेपर रटवाया गया।

विज्ञापन


सिकंदर यादवेंदु ही है अनुराग का फूफा
अनुराग ने यह भी खुलासा किया कि अगले दिन जब मैं परीक्षा देने सेंटर पर पहुंचा तो प्रश्न देखकर दंग रह गया। सभी प्रश्न वही थे जो रात में मैंने पढ़ा था। इसके बाद पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर लिया था। अनुराग के कबूलनामे के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बिहार में पेपरलीक हुआ था। बता दें कि नीट पेपरलीक केस में जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस की इंट्री रजिस्टर में जिस अनुराग यादव का नाम दर्ज है, ये वही शख्स है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पहले ही सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सचिव प्रीतम का करीबी बता चुके हैं। इतना ही नहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि पेपर लीक केस के आरोपियों के संबंध राजद के टॉप थ्री लोगों से है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक चार परीक्षार्थियों को पुलिस किया गिरफ्तार
आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि अब तक की छानबीन में सॉल्वर गैंग के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे। इनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाकी 9 परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए EOU ने परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी NTA से जानकारी मांगी थी। जानकारी मिलने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि सभी अभ्यर्थी बिहार के अलग-अलग जिलों से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed