{"_id":"5e92123e8ebc3e7754391ef0","slug":"ncpcr-seeks-probe-into-death-of-3-year-old-over-unavailability-of-ambulance-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में एम्बुलेंस न मिलने के कारण बच्चे की मौत, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में एम्बुलेंस न मिलने के कारण बच्चे की मौत, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की जांच की मांग
Sun, 12 Apr 2020 12:23 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के एक सरकारी अस्पताल में तीन साल के बच्चे की मौत की खबरों को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने जांच कराने को कहा है। आयोग ने दोषी पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
मीडिया में आई खबरों के अनुसार पटना के अस्पताल ने जहानाबाद के एक परिवार को एम्बुलेंस मुहैया नहीं करवाई जिसके कारण दंपति को अपने बीमार बच्चे को लेकर 48 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल जाना पड़ा। बाद में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
जहानाबाद के उपायुक्त और पटना के जिलाधिकारी को लिखे पत्र में एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने मामले की जांच कराने को कहा है। उन्होंने कहा, मृत बच्चे के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। कृपया बच्चे के माता पिता को शीघ्रता के आधार परउनके घर पहुंचाने का बंदोबस्त तत्काल करें। कानूनगो ने मामले के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट तीन दिन के भीतर तलब की है।
विज्ञापन