फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda Woman dies due to pig attack An accident happened while going to my parents' house to tie Rakhi

Nalanda: सूअर के हमले से महिला की मौत; राखी बांधने जा रही थी मायके, बोरिंग पर पानी पीने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 31 Aug 2023 06:50 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 31 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

नालंदा में जंगली सूअर के हमले से महिला की मौत हो गई। बोरिंग पर पानी पीने के दौरान सूअर ने महिला को शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि भाई को राखी बांधने के लिए मायके जा रही थी।

विज्ञापन
Nalanda Woman dies due to pig attack An accident happened while going to my parents' house to tie Rakhi
भाई को राखी बांधने मायके जाते वक्त महिला को सूअर ने बनाया शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में गुरुवार को वन-सूअर के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव के पास का है। मृतका की पहचान पटना जिला के बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर गांव निवासी बिजली पासवान की (28) वर्षीया पत्नी इंदू देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर से वह अपने मायके नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव आ रही थी। तभी उसे प्यास लगी और रास्ते में चल रही बोरिंग के समीप जाकर पानी पीने लगी; उसी दरमियान वनसूअर ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि गोद से बच्चा छिटककर थोड़ी दूर जा गिरा और वह सकुशल बच गया। वहीं, महिला पर हमला कर वन सुअरों ने उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मौत की पुष्टि के उपरांत परिजनों की चित्कार गांव में गूंजने  लगी। पर्व के मौके पर हुए इस घटना से पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया। मौत की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना की पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed