फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda Road Accident Uncle-niece Died in road accident another injured

Nalanda Road Accident: सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत, एक अन्य जख्मी, बिहार शरीफ बरबीघा मार्ग पर हुआ हादसा

Thu, 23 Mar 2023 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Mar 2023 03:49 PM IST
सार

Nalanda Road Accident: बिहार के नालंदा जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मामा-भांजी की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य लोग जख्मी हुए हैं। हादसा बिहार शरीफ बरबीघा मुख्य मार्ग पर हुआ है।

विज्ञापन
Nalanda Road Accident Uncle-niece Died in road accident another injured
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में गुरुवार के दिन सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत हो गई। मामला बिहार शरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव के समीप का है। मृतक की पहचान सरबहदी गांव निवासी उमेश मालाकार के (17) वर्षीय पुत्र भूषण मालाकार, उसकी भांजी बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर निवासी वीरेंद्र मालाकार की (6) वर्षीय पुत्री माही कुमारी के रूप में की गई है। वहीं, इस घटना में माही कुमारी का भाई मनीष कुमार मामूली रूप से जख्मी हो गया है।

विज्ञापन


घटना के संदर्भ में परिजन ने बताया कि माही और मनीष ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई करता हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए वह अपने घर आया हुआ था। जहां से गुरुवार के दिन अपने मामा के साथ बाइक पर सवार हो ननिहाल लौट रहा था। इसी बीच शेरपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार मामा-भांजी को कुचल दिया। वहीं इस घटना में मनीष कुमार बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सदर अस्पताल आए परिजनों ने शव की शिनाख्त की, जिसके बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की चीत्कार गूंजने लगी। अस्थावां थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed