फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda Police recovers Dead Body Near River Rahui Police Station

Bihar: नालंदा में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने महंत पर हत्या का आरोप लगाया

Wed, 08 Nov 2023 03:56 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 08 Nov 2023 03:56 PM IST
सार

बिहार में पैसों की लेन-देन के मामले में हत्या का आरोप लगा है। नालंदा के इस मामले में परिजनों का आरोप है कि महंत ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Nalanda Police recovers Dead Body Near River Rahui Police Station
नालंदा में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपराध की एक चौंकाने वाली वारदात बिहार के नालंदा से सामने आई है। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने नालंदा के रहूई थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया। मामला रहूई थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव का है। शव पंचाने नदी के किनारे बरामद की गई। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के बेलधना गांव निवासी देवेंद्र यादव (45) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में देवेंद्र यादव के भतीजे बबलू यादव ने बताया कि मंगलवार को वे महंत के पास जाने की बात कहकर निकले थे। भतीजे के अनुसार, उनके चाचा ने बताया था कि महंत के यहां उनका पैसा बाकी है। वही लाने जा रहे हैं। शाम में उन्होंने कहा कि वह घर कल लौटेंगे, लेकिन बुधवार को पुलिस ने शव बरामद होने की सूचना दी। इसके बाद वे लोग घर से घटनास्थल पहुंचे। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। वह गांव-गांव जाकर विदेशिया नाच कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन


मृतक देवेंद्र यादव के परिजन मिर्जापुर के राजू महंत पर एक लाख रुपए बकाया रहने के कारण हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद दहशत पैदा करने के मकसद से शव को पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया गया। अपराधी का मकसद मामले को आत्महत्या के रूप में पेश करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहूई थानाध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी थी कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई आवेदन प्राप्त नहीं मिला है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed