{"_id":"64c3c1d3d25794632e0ba737","slug":"nalanda-newlywed-dies-in-surat-relatives-allege-murder-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda: नवविवाहिता की सूरत में मौत, मायके वालों का आरोप- गला दबाकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda: नवविवाहिता की सूरत में मौत, मायके वालों का आरोप- गला दबाकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 28 Jul 2023 07:20 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:20 PM IST
सार
नालंदा के देवबीघा गांव में शुक्रवार को नव विवाहिता का शव गुजरात के सूरत से ससुराल लाया गया। मायके वाले ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका की पहचान अजीत पासवान की पत्नी सिंकी देवी (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आवास पर जुटे परिजन और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के सूरज में रह रही नालंदा की नवविवाहिता की मौत होने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। वहीं, मृतका के मायके वाले ससुराल पक्ष पर गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, शादी के बाद दो महीने पहले ही पूरा परिवार सूरत में बस गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नालंदा के देव विगहा गांव में शुक्रवार को नवविवाहिता का शव गुजरात के सूरत से ससुराल लाया गया। मायके वाले ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतका की पहचान अजीत पासवान की पत्नी सिंकी देवी (20) के रूप में हुई है। महिला की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
महिला के पिता मिथिलेश पासवान ने कहा कि अपनी बेटी सिंकी की शादी देव विगहा गांव के रहने वाले अजीत पासवान के साथ हुई थी। इसके बाद पूरे परिवार के साथ सूरत काम के लिए बस गए। शादी के बाद सिंकी देवी भी सूरत में रह रही थी।
विज्ञापन
पति से घर आने की कर रही थी जिद
दरअसल, महिला अपने घर आने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर कुछ दिनों से उसका उसके पति से अनबन चल रही थी। 25 जुलाई को पति के साथ झगड़ा हुआ, उसके बाद महिला ने टॉयलेट में रखें हार्पिक को पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके बाद दाह संस्कार को लेकर ससुराल वाले शव को लेकर गांव पहुंचे। जहां ससुराल पक्ष और मायके वालों के बीच नोक-झोंक हो गई। मायके वाले हत्या जबकि ससुराल वाले आत्महत्या की बात बता रहे हैं।
वेना थानाध्यक्ष जय किशुन ने बताया कि 25 जुलाई को महिला ने पति से झगड़े के बाद टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। उस वजह से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूरत में अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर नालंदा अपने गांव पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुट गई है।