फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   My daughter is not at fault says Father-in-law of DM Buxar

बिहारः सुसाइड करने वाले बक्सर डीएम के ससुर ने 72 घंटे बाद खोला राज

Fri, 18 Aug 2017 03:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 18 Aug 2017 03:05 PM IST
My daughter is not at fault says Father-in-law of DM Buxar
dm mukesh pandey suicide - फोटो : Social media

बिहार के बक्सर जिले के डीएम मुकेश पांडे ने गुरुवार की रात यूपी के गाजियाबाद में कोटगांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। इस मामले पर अपनी बेटी को फंसता देख आत्महत्या कर चुके डीएम मुकेश पांडे के ससुर ने कहा कि मेरी बेटी का कोई कसूर नहीं है। उसके खिलाफ कोई षडयंत्र कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उसने अपने सास को नहीं बुलाया और न ही ऐसा कुछ हुआ जो उनके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता हो। बता दें कि इसके पहले डीएम के सुसाइड करने के बाद ससुर ने अपने बयान में उन्हें कायर भी बताया था। 


 


गौरतलब है कि गाजियाबाद में बक्सर के डीएम मुकेश पांडे ने सुसाइड से पहले व्हाट्सऐप पर मैसेज छोड़ा था, जिसमें उन्होंने लिखा कि ये कदम क्यों उठा रहे हैं?साथ ही पुलिस को डीएम की लाश के पास से सुसाइड नोट भी मिला था। 
विज्ञापन


डीएम ने मरने से पहले अपनी मौत की वजह एक वाट्सएप मैसेज के जरिए बताई। उन्होंने मैसेज में उन सब बातों का जिक्र किया जिसकी वजह से उन्हें ये दुनिया छोड़कर जानी पड़ी। दरअसल, अपनी मौत से पहले वाट्सएप करने वाले डीएम ने लिखा कि  


'मैं जीवन से निराश हूं और मानवता से विश्वास उठ गया है। मेरा सुसाइड नोट दिल्ली के होटल लीला पैलेस में नाईक के बैग में रूम नंबर 742 में रखा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं आप सबसे प्यार करता हूं, कृपया मुझे माफ कर दें।' ससुर ने कहा क‍ि अगर पता होता कि दामाद इतना कायर है तो उससे कभी बेटी की शादी नहीं करते। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed