फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Wife of husband accused of being a gun dealer arrested with cartridges

Bihar Crime: पति हथियार का सप्लायर…पत्नी करती थी सहयोग, पुलिस ने कार्रवाई करके महिला को किया गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 06:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

Bihar Crime: पुलिस ने हथियार के धंधेबाज आरोपी पति की पत्नी को कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीन कोठिया मुहल्ले में रेड के दौरान की गई है। छापेमारी के दौरान पति फरार है।

विज्ञापन
Wife of husband accused of being a gun dealer arrested with cartridges
आरोपी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने हथियार के धंधेबाज आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार किया है, जबकि आरोप में लिप्त पति अभी फरार है। पुलिस ने बबलू खान की पत्नी साहिदा खान को मिठनपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके घर से एक देशी पिस्टल और एक गोली जब्त की गई। फिलहाल पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल मुजफ्फरपुर पुलिस के वरीय अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि हथियार और मादक पदार्थ का तस्कर बबलू खान घर आया है। इस पर उसके तीन कोठिया स्थित घर पर छापेमारी की गई। वहां बबलू खान तो नहीं मिला, लेकिन तलाशी में एक कट्टा और एक गोली मिलने के बाद उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हथियार और मादक पदार्थ का तस्कर बबलू खान पूर्व में हथियार की सप्लाई और मादक पदार्थ मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


पूरे मामले में सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीनकोठिया इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर हथियार और मादक पदार्थ तस्कर बबलू खान के घर पर छापेमारी की गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद फरार आरोपी की पत्नी शाहिदा खातून को पकड़ा गया है। जिसके कमरे से तलाशी के दौरान हथियार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed