फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   West Champaran News: Violent clash between 2 communities over playing DJ, nine people injured; police deployed

Bihar News: डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, नौ लोग घायल; भारी पुलिस बल तैनात

Mon, 26 Feb 2024 02:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 26 Feb 2024 02:01 PM IST
सार

West Champaran Hindi News: रामनगर एसडीपीओ नंद जी प्रसाद ने बताया कि मामले को नियंत्रण में कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। शांति बहाल करने के लिए दोनों पक्षों से बैठक बुलाने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

विज्ञापन
West Champaran News: Violent clash between 2 communities over playing DJ, nine people injured; police deployed
गांव में कैंप करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिले में दो समुदायों के बीच डीजे बजाने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच लोगों को गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। यह घटना रामनगर के मुजरा गांव की है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। साथ ही गांव में पुलिस कैंप कर रही है। गांव पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया है। गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मुस्लिम समुदाय की रविवार को शब ए बारात का दिन और ईशा की नमाज पढ़ने का समय था। इसी दौरान एक व्यक्ति के घर में कथा मटकोर का कार्यक्रम था और वे लोग डीजे बजाते हुए रास्ते से जा रहे थे। रास्ते में मस्जिद थी, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बज रहे डीजे पर आपत्ति जताई और उसे बंद करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मै होने लगी। उसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। साथ ही पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए है।
विज्ञापन



 
इधर, रामनगर एसडीपीओ नंद जी प्रसाद ने बताया कि मामले को नियंत्रण में कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। शांति बहाल करने के लिए दोनों पक्षों से बैठक बुलाने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। पुलिस हर एक बिंदु पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें हर हाल में पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed