फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Villagers caught a cart laden with rice going for black marketing

Bihar News: कालाबाजारी करने जा रही चावल लदी गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की शुरू

Thu, 08 Feb 2024 12:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Feb 2024 12:57 PM IST
सार

Bihar News: सीतामढ़ी में गरीबों के अनाज की रात्रि अंधेरे में कालाबाजारी करने जा रहे डीलर की चावल लदी गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी हंगामे के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर सभी ग्रामीणों ने पकड़ी गई चावल के साथ गाड़ी लेकर थाना के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Villagers caught a cart laden with rice going for black marketing
चावल लदी गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के परिहार थाना क्षेत्र के खोकसी गांव में बीती रात बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने चावल लेकर जा रहे एक पिकअप वैन को पकड़ लिया। जब ग्रामीणों ने पता लगाया तो सूचना मिली की चावल लदी गाड़ी थाना क्षेत्र के पिपड़ा विशनपुर गांव निवासी सह स्थानीय डीलर कुमारी अर्चना के पति राजकिशोर मंडल का है, जो कालाबाजारी के लिए लेकर जा रहा था। इसी पर ग्रामीणों को शक हुआ और ग्रामीणों ने गाड़ी घेर ली। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में करीब 50-60 बोरा चावल लदा हुआ है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आवेदन लिखकर किया शिकायत 
इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण सह उप मुखिया चंदन साह, पूर्व मुखिया प्रेमशंकर सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, रुडलतम पासवान, सुरेश पासवान, गणेश साह और विवेक साह के द्वारा लिखित आवेदन देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से कारवाई करने की मांग की गई है। वही, उक्त आवेदन स्थानीय थाना को भी दिया गया है। इसकी प्रतिलिपि डीएम और अनुमंडल पदाधिकारी को भी दिया गया है। विदित हो कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों के लिए केन्द्र से मिलने वाले अनाज की सीतामढ़ी में जमकर लूट हो रही है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप, बराबर बेचता है चावल 
लोगों ने बताया की पीडीएस डीलर राशन का कालाबाजारी करने वाला काम कर रहे है। उसने सरकारी बोरे में ही चावल लेकर बेचने की कोशिश की। जैसे ही अनाज को बाजार में बेचने के लिए भेजने वाला था कि पकड़ा गया। लोगो ने अपना निवाला खुद ही रात के अंधेरे में पकड़ लिया। लोगो ने बताया की बराबर इस तरह का कार्य किया जाता है। वो तो एन वक्त पर गांव के कुछ लोग बाहर टहल रहे थे और उनकी नजर पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed