फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   VHP leader Milind Parande says religious fanaticism cases have increased in Bihar, attacks on Hindu religion

Bihar: वीएचपी नेता ने कहा- बिहार में धार्मिक उन्माद के मामले बढ़े, हिंदू धर्म पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे

Mon, 19 Feb 2024 05:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Feb 2024 05:56 PM IST
सार

Muzaffarpur Hindi News: मिलिंद पराण्डे ने कहा कि हिंदू धर्म और संस्कृति पर हमले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दरभंगा जिले में बीते दिनों सरस्वती पूजा की एक विसर्जन यात्रा पर तोड़-फोड, पत्थरबाजी, उपद्रव और महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता की घटनाएं उदाहरण हैं।

विज्ञापन
VHP leader Milind Parande says religious fanaticism cases have increased in Bihar, attacks on Hindu religion
वीएचपी नेता मिलिंद पराण्डे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान VHP ने कहा कि बिहार में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है, जिसका उदाहरण दरभंगा जिले में हिंदू धर्म के ऊपर किए गए हमले हैं। इसको जानबूझकर बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद पराण्डे ने कहा कि हिंदू धर्म और संस्कृति पर हमले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दरभंगा जिले में बीते दिनों सरस्वती पूजा की एक विसर्जन यात्रा पर तोड़-फोड, पत्थरबाजी, उपद्रव और महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता की घटनाएं उदाहरण हैं। इस वीएचपी ने इस मामले में प्रशासन से दोषियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। मिलिंद पराण्डे ने साथ ही कहा कि प्रशासन की उदासीनता और तुष्टिकरण की नीति के कारण बार-बार ऐसी घटनाएं होती हैं, जो अब किसी भी तरह सहन नहीं की जा सकती हैं।
विज्ञापन



 
विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री पराण्डे ने कहा कि ने वर्तमान समय की मांग है कि पूरे देश सहित उत्तर बिहार में भी मतांतरण (धर्म परिवर्तन) के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाए। इस दिशा में कई राज्यों ने पहल की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और असम ने इसकी पहल की भी है। यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) भी यथाशीघ्र लागू किया जाए। ताकि देश में एक जैसा कानून बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों जिस तरह से धर्म विशेष को टारगेट किया जा रहा है। ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के किसी भी हिंदू उत्सव से पहले ही पुलिस द्वारा ड्रोन से वीडियोग्राफी करके सुरक्षा व्यवस्था का विचार करना चाहिए। ताकि अब इन सभी यात्राओं पर समुदाय विशेष की बस्ती के मकानों की छतों से पथराव हुआ है, जिसकी निगरानी किया जा सके।

 
मिलिंद पराण्डे ने दावा कर कहा कि ASI की सर्वे रिपोर्ट और कोर्ट ने इस बात को साबित किया है कि हमारे पुराने मंदिरों को तोड़कर ही मस्जिद और मदरसे बनाए गए थे (हालांकि अमर उजाला इस बात की पुष्टि नहीं करता है)। पराण्डे ने कहा कि कोर्ट के फैसले से हिंदू धर्म के लोगों का विश्वास बढ़ा है। इस कारण से हिंदू धर्म और समाज के लोग में विश्वास बढ़ा है। यह भी विश्वास बढ़ा है कि आने वाले दिनों में कोर्ट और एएसआई के सर्वे से हमारे पौराणिक मंदिर वापस मिल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed